जमीन बैनामे के नाम पर 5.50 लाख की ठगी:संतकबीरनगर में धोखाधड़ी का केस दर्ज, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई

जमीन बैनामे के नाम पर 5.50 लाख की ठगी:संतकबीरनगर में धोखाधड़ी का केस दर्ज, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई

संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में जमीन खरीदने के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मोहउद्दीनपुर निवासी जयहिन्द का आरोप है कि धौरहरा निवासी खुर्शीद हुसेन ने जमीन दिखाकर उनसे अलग-अलग तारीखों में रकम ली। जब 17 जुलाई को रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हुई तो दिखाई गई जमीन के बजाय दूसरे गाटा नंबर के दस्तावेज तैयार कराए गए। विरोध करने पर पता चला कि उस गाटा में तय सौदे के मुकाबले बहुत कम जमीन है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की थी। एसपी के आदेश पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब रकम के लेनदेन और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। मकान बनाने के लिए जमीन तलाश रहा था कोतवाली क्षेत्र के मोहउद्दीनपुर निवासी जयहिन्द पुत्र रामबहाल ने बताया कि वह मकान बनाने के लिए जमीन खरीदना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात धौरहरा निवासी खुर्शीद हुसेन से हुई। जयहिन्द के मुताबिक खुर्शीद ने उन्हें मौजा धौरहरा में गाटा संख्या 44 मि की जमीन दिखाई और इसका गाटा नंबर 507 बताया। जमीन पसंद आने के बाद दोनों के बीच बैनामा कराने की बात तय हो गई। अलग-अलग तारीखों में दिए 5.50 लाख रुपये पीड़ित का आरोप है कि सौदा तय होने के बाद खुर्शीद हुसेन ने अलग-अलग तारीखों में उनसे कुल 5 लाख 50 हजार रुपये लिए। इसमें मोबाइल के जरिए 1 लाख 60 हजार रुपये दिए गए। इसके अलावा 3 लाख 9 हजार रुपये चेक के माध्यम से दिए गए। 17 जुलाई को रजिस्ट्री के दिन 81 हजार रुपये नकद देने की बात भी शिकायत में कही गई है। पीड़ित के मुताबिक पूरी रकम जमीन के सौदे के लिए दी गई थी। रजिस्ट्री के समय बदले दस्तावेज, तब खुला मामला जयहिन्द का आरोप है कि 17 जुलाई को रजिस्ट्री कार्यालय में दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिखाई गई जमीन यानी गाटा संख्या 44 मि के बजाय गाटा संख्या 507 और खाता संख्या 276 के दस्तावेज तैयार कराए गए। जब पीड़ित को इस बदलाव की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि जांच करने पर पता चला कि जिस गाटा के दस्तावेज तैयार कराए जा रहे थे, उसमें नाम मात्र की जमीन थी और यह तय सौदे के मुकाबले बहुत कम थी। इसके बाद जयहिन्द ने खुद को ठगा महसूस किया और पुलिस से शिकायत की। एसपी के आदेश पर FIR, दस्तावेजों की जांच शुरू मामले में पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी खुर्शीद हुसेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल जय प्रकाश दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जमीन से जुड़े दस्तावेजों, रकम के लेनदेन और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *