पटना के महावीर मंदिर में आज से श्रीरामचरितमानस नवाह पाठ शुरू होगा। सुबह 9 बजे कलश स्थापना के साथ 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया जाएगा। श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल इस अनुष्ठान के यजमान होंगे। मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित स्थायी मंडप में इस आयोजन की तैयारियां की गई हैं। नवाह पाठ के लिए मिथिला के मधुबनी से नौ सदस्यीय मंडली पहुंची है। मंडली नौ दिनों तक श्रीरामचरितमानस का पाठ करेगी। आयोजन की पूर्णाहुति 7 नवंबर को होगी। इस दौरान मंदिर परिसर में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सामूहिक पाठ में शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु महावीर मंदिर प्रशासन की ओर से स्थानीय श्रद्धालुओं को भी नवाह पाठ में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। भक्त अपने आसन और श्रीरामचरितमानस ग्रंथ के साथ सुविधानुसार सामूहिक पाठ कर सकेंगे। मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आसन और रामचरितमानस की पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठने और पाठ करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। 9 दिनों तक भक्तिमय रहेगा मंदिर परिसर भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान को शक्ति, साहस, सेवा, विनम्रता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में हनुमान जयंती के अवसर पर रामचरितमानस का नवाह पाठ विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इसके माध्यम से श्रद्धालु भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं का स्मरण करेंगे तथा हनुमानजी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य भक्तों को सामूहिक रूप से रामचरितमानस के पाठ से जोड़ना और मंदिर में श्रद्धापूर्ण वातावरण बनाए रखना है। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की सहभागिता के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। पटना के महावीर मंदिर में आज से श्रीरामचरितमानस नवाह पाठ शुरू होगा। सुबह 9 बजे कलश स्थापना के साथ 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया जाएगा। श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल इस अनुष्ठान के यजमान होंगे। मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित स्थायी मंडप में इस आयोजन की तैयारियां की गई हैं। नवाह पाठ के लिए मिथिला के मधुबनी से नौ सदस्यीय मंडली पहुंची है। मंडली नौ दिनों तक श्रीरामचरितमानस का पाठ करेगी। आयोजन की पूर्णाहुति 7 नवंबर को होगी। इस दौरान मंदिर परिसर में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सामूहिक पाठ में शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु महावीर मंदिर प्रशासन की ओर से स्थानीय श्रद्धालुओं को भी नवाह पाठ में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। भक्त अपने आसन और श्रीरामचरितमानस ग्रंथ के साथ सुविधानुसार सामूहिक पाठ कर सकेंगे। मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आसन और रामचरितमानस की पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठने और पाठ करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। 9 दिनों तक भक्तिमय रहेगा मंदिर परिसर भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान को शक्ति, साहस, सेवा, विनम्रता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में हनुमान जयंती के अवसर पर रामचरितमानस का नवाह पाठ विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इसके माध्यम से श्रद्धालु भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं का स्मरण करेंगे तथा हनुमानजी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य भक्तों को सामूहिक रूप से रामचरितमानस के पाठ से जोड़ना और मंदिर में श्रद्धापूर्ण वातावरण बनाए रखना है। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की सहभागिता के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।

