पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के इंदौर के यात्री की मौत हो गई है। आज सुबह बर्फबारी के बाद वहां ऑक्सीजन की कमी हो गई थी, जिसके बाद तिलक शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसके दोस्त उसे 37 किलोमीटर दूर गुंजी ITBP के अस्पताल में लेकर आए, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से उसके दोस्त डरे हुए हैं। ITBP ने इसके बाद जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। परिवार वाले इंदौर से उत्तराखंड के लिए निकल चुके हैं। इस साल आदि कैलाश यात्रा 1 मई से शुरू हुई थी, जिसे मानसून के बाद 18 सितंबर से यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोल दिया गया था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

