न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा पूरे वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज में उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर थी। वहीं मोहम्मद सिराज 31 अक्टूबर 2026 से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया-ए टीम से जुड़ेंगे।
Team India: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को जबरदस्त झटका लगा है। दरअसल, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पूरे वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मैच खेलने के लिए जरूरी फिटनेस और गेंदबाजी का वर्कलोड हासिल करने में अभी और समय लगेगा। हालांकि वे रिटर्न टू प्ले असेसमेंट पास करने पर न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीसरे और अंतिम चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया-ए टीम से जुड़ सकेंगे। इससे उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए मैच अभ्यास हासिल करने में मदद मिलेगी।
वहीं मोहम्मद सिराज 31 अक्टूबर 2026 से न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ेंगे। इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल कोर्ड की ओर जानकारी आधिकारिक तौर पर दी गई।
पहले वनडे के लिए नितीश कुमार रेड्डी टीम में बरकरार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए नितिश कुमार रेड्डी को टीम में बरकरार रखा गया है। इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीसरे और अंतिम चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया-ए टीम से जुड़ेंगे। इससे उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले मैच अभ्यास करने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 4 नवंबर से खेला जाएगा, जबकि दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।
न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत-ए की अपडेटेड टीम
यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान व विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)।
पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत की अपडेटेड टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और नितीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए)।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर एवं उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
Sports – Patrika | CMS


News
|