महराजगंज में बदलते मौसम में बच्चे पड़ रहे बीमार:डॉक्टरों ने ताजा भोजन और गुनगुने पानी की दी सलाह

महराजगंज में बदलते मौसम में बच्चे पड़ रहे बीमार:डॉक्टरों ने ताजा भोजन और गुनगुने पानी की दी सलाह

महराजगंज मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण सबसे ज्यादा बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां प्रतिदिन 1200 से 1500 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार, उल्टी और दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम में बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। तापमान में बदलाव के कारण बच्चों को सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ. आर. रमन ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अंतर होने से बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। अभिभावक बच्चों को ठंड से बचाकर रखें और उन्हें गुनगुना पानी पीने के लिए दें। बासी भोजन देने से बचें और हमेशा ताजा, साफ व पौष्टिक खाना खिलाएं। साथ ही, बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही उन्होंने सलाह दी कि बच्चों में बुखार, उल्टी-दस्त या अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। समय पर डॉक्टर से परामर्श लें और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं देने से बचें। मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी और बेहतर खानपान से बच्चों को बीमारियों से बचाने में मदद मिल सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *