मल्लिका शेरावत ने पहनी थी फेक Dolce ड्रेस? शालिनी पासी के आरोपों पर अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये जलन है

मल्लिका शेरावत ने पहनी थी फेक Dolce ड्रेस? शालिनी पासी के आरोपों पर अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये जलन है

Mallika Sherawat Dig On Shalini Passi: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 (The Traitors Season 2) में अपनी ग्लैमरस अदाओं से मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। लेकिन उनकी पहनी हुई हरे रंग की ‘डॉल्से एंड गैबाना’ (Dolce & Gabbana) ड्रेस ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। उनकी ड्रेस को शालिनी पासी ने फेक बताया था। अब इस विवाद पर मल्लिका शेरावत ने चुप्पी तोड़ी है और शालिनी को करारा जवाब दिया है।

मल्लिका शेरावत ने अपनी फेक ड्रेस को लेकर दिया बयान

मल्लिका शेरावत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और शालिनी पासी के दावों पर तंज कसा। मल्लिका ने वीडियो में चुटकी लेते हुए कहा, “हमें अभी ‘द ट्रेटर्स’ शो के सबसे अहम मुद्दे पर बात करनी है-  मेरी हरी ड्रेस पर! मतलब, मुझे तो यह अंदाजा ही नहीं था कि मेरी ड्रेस इतनी बड़ी चर्चा का विषय बन जाएगी। 

मल्लिका ने आगे कहा, “अगर मेरी ड्रेस, मेरा फिगर और मेरा ग्लैमर किसी में थोड़ी-बहुत जलन पैदा कर रहा है, तो मैं अच्छी तरह समझती हूं… इसका आनंद लीजिए!” साथ ही मल्लिका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मेरी ड्रेस, सबका डिस्कशन।” उनका यह कूल और बेबाक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

क्या था शालिनी पासी का ‘फेक’ ड्रेस वाला दावा?

बता दें, इस पूरे विवाद की शुरुआत शो के एक डिलीट हो चुके वीडियो से हुई थी, जहां मल्लिका बाकी महिला कंटेस्टेंट्स को अपनी ग्रीन डिजाइनर ड्रेस दिखा रही थीं। शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, रिदा थराना और रिया चक्रवर्ती के साथ बैठी थीं। मल्लिका के जाते ही शालिनी ने महिलाओं को करीब बुलाया और दावा किया कि मल्लिका झूठ बोल रही हैं।

17-18 साल की उम्र से लग्जरी ब्रांड्स पहनने का दावा करने वाली शालिनी ने कहा था, “मैंने मल्लिका का माइक ठीक करते वक्त ड्रेस का टैग देखा। मैंने खुद एक हफ्ते पहले डॉल्से की ओरिजिनल ड्रेस पहनी थी, यह वैसी बिल्कुल नहीं है। वह झूठ बोल रही हैं।” शालिनी ने वर्साचे और एली साब जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का हवाला देते हुए मल्लिका की ड्रेस की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े किए थे।

‘द ट्रेटर्स 2’ में मचा है घमासान

करण सिंह मैजिक, मुनव्वर फारुकी, फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान) और रणवीर बराड़ के एलिमिनेट होने के बाद अब शो में मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, दलीप ताहिल, इक्का सिंह और क्रिस्टल डिसूजा जैसे सितारे बचे हैं, जिनके बीच जीत की जंग जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *