ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश:दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश:दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके घर के पास मंगलवार शाम एक महिला ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब ममता अपने कालीघाट स्थित आवास के पास दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं। TMC की पूर्व राज्यसभा सांसद डोला सेन ने FIR दर्ज कराई है। FIR के मुताबिक, हमलावर महिला का नाम तनिष्ठा साहा है। BU इलाके में सिविक वॉलंटियर है। उसे नशे की लत है। सेन के मुताबिक, महिला गाली-गलौज कर रही थी और नशे की हालत में चाकू लेकर ममता की ओर बढ़ी। उसे घटना के बाद की 2 तस्वीरें… डोला सेन बोलीं- महिला ने खुद को ममता की भतीजी बताया महिला ने कथित तौर पर खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताया और उनके पास पहुंचने की कोशिश करते हुए सड़क पर लेटकर हंगामा किया। डोला सेन ने कहा कि ममता बनर्जी को Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। ऐसे में उनके आवास के पास किसी व्यक्ति का हथियार लेकर पहुंचना चिंता का विषय है। उन्होंने घटना के पीछे साजिश की आशंका भी जताई। पुलिस बोली- महिला से पूछताछ जारी, वीडियो की जांच होगी पुलिस ने PTI को बताया कि महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। ममता बनर्जी पर अब तक 5 मामले ——————————- यह खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे:जितना समय लगे, आंदोलन जारी रहेगा; INDIA ब्लॉक की 8 दिन में छठी बैठक SIR के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के नेताओं ने राहुल गांधी के घर चाय पर बैठक की। करीब दो घंटे चली इस बैठक के बाद सभी नेता एक साथ बाहर आए और मीडिया को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना हमारा मिशन है। इसमें जितना भी समय लगे, एक दिन, एक साल या दो साल, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। राहुल ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने के लिए अंत तक संघर्ष करेगा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *