मथुरा में हिंदू युवती को भगा ले गया मुस्लिम युवक:मंदिर में पूजा कर जीता भरोसा, परिजन ने की आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

मथुरा में हिंदू युवती को भगा ले गया मुस्लिम युवक:मंदिर में पूजा कर जीता भरोसा, परिजन ने की आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के मुखराई गांव में हिंदू युवती को भागने का मामला तूल पकड़ने लगा है। गांव में तनाव बना हुआ है। युवती के परिजनों का आरोप है कि आरोपी मुस्ताक उनके गांव के हनुमान मंदिर में आता था। वह पूजा-पाठ करता, भोग लगाता और लोगों को प्रसाद बांटता था। कई बार वह भजन और आरती में भी शामिल होता था। इससे ग्रामीणों का उस पर भरोसा हो गया था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर मुस्ताक 18 सितंबर को युवती को अपने साथ ले गया। परिवार ने युवती का धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर युवती के गांव के लोगों के साथ मुखराई के ग्रामीण और साधु-संतों में भी नाराजगी है। ग्रामीण पुलिस से युवती की जल्द बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साधु-संतों ने किया प्रदर्शन मामले की जानकारी मिलने के बाद चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज मुखराई गांव पहुंचे। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ गोवर्धन अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद संत और ग्रामीण वापस लौट गए। संत सच्चिदानंद महाराज ने आरोप लगाया कि आरोपी परिवार पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाइक चोरी में मुस्ताक का भाई गिरफ्तार मामले के बीच पुलिस ने मुस्ताक के भाई सलमान को बाइक चोरी के केस में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में सलमान ने कथित तौर पर बताया कि वह अपने साथियों के साथ हिंदू युवतियों से दोस्ती करता था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में धर्म परिवर्तन और निकाह से जुड़े आरोप भी सामने आए हैं। पुलिस अब मुस्ताक की तलाश कर रही है। शाकिर और जुनून के नाम भी सामने आए पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सलमान ने मुस्ताक के अलावा शाकिर और जुनून के नाम बताए हैं। आरोप है कि ये लोग हिंदू युवतियों से दोस्ती कर उन्हें अपने साथ ले जाते थे और बाद में निकाह करते थे। पुलिस के अनुसार, सलमान ने हिंदू युवतियों का भरोसा जीतने के लिए हाथ पर भगवान की तस्वीर और मोर पंख का टैटू बनवा रखा था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *