सोनीपत फ्लाईओवर के पास लूटपाट करने वाले से भिड़ा युवक:मौके पर तेजधार हथियार के साथ पकड़ा; एक सप्ताह में दूसरी वारदात

सोनीपत फ्लाईओवर के पास लूटपाट करने वाले से भिड़ा युवक:मौके पर तेजधार हथियार के साथ पकड़ा; एक सप्ताह में दूसरी वारदात

सोनीपत के रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास लूटपाट की वारदातें सामने आने से इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां एक युवक लूटपाट करने वाले बदमाश से भिड़ गया और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कई दिन पहले भी रेहड़ी संचालक से हथियार के बल पर 6600 रुपये छीन लिए गए और अब घटना के बाद पहला युवक भी सामने आया है और उसने अपनी आपबीती बताई और कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छीना-झपटी की कोशिश, पीड़ित ने आरोपी को पकड़ा रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति से छीना-झपटी की कोशिश की गई। पीड़ित ने विरोध करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर पुलिस फिलहाल जांच की बात कह रही है। पुलिस ने साधी चुप्पी, जांच की बात कही वारदात को लेकर पुलिस से संपर्क किया गया, लेकिन पुलिस ने फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसी इलाके में कुछ दिन पहले भी लूटपाट की वारदात सामने आई थी। रेहड़ी लगाने वाले संचालक का आरोप है कि बदमाशों ने उसे लोहे का तेजधार हथियार दिखाकर डराया और उसकी मेहनत की कमाई के 6600 रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद डरा हुआ है पीड़ित वहीं रेहड़ी संचालक कृष्ण कुमार का कहना है कि वारदात के बाद से वह डरा हुआ है। उसकी मेहनत की कमाई भी अभी तक वापस नहीं मिली है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही छीनी गई 6600 रु की रकम बरामद कराई जाए। उसने रोहतक रोड फ्लाईओवर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *