मथुरा में खुले कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत:जंगल में जा रहे थे, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

मथुरा में खुले कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत:जंगल में जा रहे थे, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के शहजादपुर गुजर गांव में मंगलवार सुबह खुले कुएं में गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह शौच के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। रास्ते में खुले कुएं में गिर गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को उनकी तलाश के दौरान हादसे की जानकारी मिली। मृतक की पहचान गांव निवासी खरख सिंह पुत्र भाती राम के रूप में हुई है। उनके भतीजे फौरन सिंह के मुताबिक, खरख सिंह मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में पास स्थित खुले कुएं में गिर गए। कुआं गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीणों की मदद से निकाला शव काफी देर तक खरख सिंह के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बाद में कुएं में गिरने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद गांव में शोक छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर फरह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। व्यक्ति किन परिस्थितियों में कुएं में गिरा, इसकी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *