मंदिर में 6-सेकंड में दांत से काटा मंगलसूत्र, CCTV:लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में पूजा करती रह गई महिला; कई के पर्स और चेन चोरी

मंदिर में 6-सेकंड में दांत से काटा मंगलसूत्र, CCTV:लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में पूजा करती रह गई महिला; कई के पर्स और चेन चोरी

लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बुधवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस दौरान बैंक मैनेजर की पत्नी का मंगलसूत्र एक महिला ने दांत से 6 सेकंड में काटकर चुरा लिया। भीड़ के चलते बैंक मैनेजर की पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी। वह शिवलिंग पर जल चढ़ाती रह गईं। बाद में मंगलसूत्र काटने वाली महिला भी उनके साथ ही गर्भगृह से बाहर निकली। सावन के चारों बुधवार को दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की बाइक, मोबाइल, पर्स, मंगलसूत्र और सोने की चेन चोरी हुईं। गर्भगृह में हुई चोरियों की फुटेज भी सामने आई हैं। जानकीपुरम निवासी आशुतोष पांडेय ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। उनकी पत्नी ममता पांडेय बुधवार की दोपहर बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन करने गई थीं। भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने पीछे से उनके गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। यह घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने बताया है कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान की जा रही है। बैंक मैनेजर ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि बुद्धेश्वर महादेव के दर्शन के लिए सोमवार की तरह बुधवार को भी भीड़ लगती है। 5 तस्वीरें देखिए- कुछ और चोरियां- गर्भगृह से पर्स और चेन चोरी आलमबाग निवासी राम जी की सोने की चेन भीड़ के बीच गायब हो गई। 12 अगस्त को दुबग्गा निवासी निशा ने गर्भगृह के अंदर से सोने की चेन चोरी होने की शिकायत की थी। सत्यम सिटी निवासी गणेश कुमार चौबे की चेन गर्भगृह के पास से गायब हुई। अजगैन निवासी सरोजनी देवी और बीकेटी निवासी सोनम पाल ने भी चेन चोरी की शिकायत की। मानकनगर आरडीएसओ निवासी वीरू मौर्य का मोबाइल दर्शन के दौरान चोरी हो गया। मानकनगर कनौसी निवासी आशा का 11 अगस्त को थैला काटकर पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में करीब 1500 रुपये, जरूरी दस्तावेज और सोने का लॉकेट था। बुद्धेश्वर निवासी रागिनी चौरसिया और फतेहगंज निवासी ममता यादव के पर्स चोरी होने की शिकायत भी सामने आई। पर्स से रुपए और पार्किंग से बाइक गायब हिन्द नगर निवासी अतुल पाल के पर्स से करीब 4300 रुपये और तकरोही-इंदिरानगर निवासी माधुरी के पर्स से करीब 3000 रुपये चोरी होने की जानकारी मिली। मायापुरम, पारा निवासी मुस्कान रावत का पर्स भी चोरी हुआ। इससे पहले पांच अगस्त को राजाजीपुरम निवासी रश्मि मिश्रा के सोने के लॉकेट और चेन चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। मुन्नू खेड़ा निवासी प्रभु दयाल 26 अगस्त को दर्शन करने बुद्धेश्वर मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी पैशन प्रो बाइक चोरी हो गई। भीड़भाड़ के बीच मंदिर के बाहर से बाइक चोरी होने की घटना के बाद श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *