भोजपुर में टेलर ने मजदूर को रौंदा, मौत:आक्रोशित परिजन ने 4 घंटे तक सड़क किया जाम; समझाने-बुझाने, मुआवजे के आश्वासन के बाद माने

भोजपुर में टेलर ने मजदूर को रौंदा, मौत:आक्रोशित परिजन ने 4 घंटे तक सड़क किया जाम; समझाने-बुझाने, मुआवजे के आश्वासन के बाद माने

सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास मंगलवार को बेलगाम टेलर ने शौच करने जा रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टेलर लेकर भाग रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर दबोच लिया। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोशित हो उठे। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नारायणपुर गांव के समीप शव को सड़क के बीच सड़क जाम कर दिया। चार घंटे तक जाम के कारण लगी गाड़ियों की लाइन आक्रोशितों की ओर से करीब चार घंटे तक सड़क पर जाम रखा गया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। जाम की सूचना पाकर स्थानीय थाना एवं संदेश प्रखंड के बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी ओर से लोगों को काफी समझाने-बुझाने एवं तत्काल मुआवजे का आश्वासन देने के बाद जाम को हटवाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार इसके अलावा पुलिस ने चालक गिरफ्तार कर ट्रेलर को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्व. चुटरी राम 70 वर्षीय वकील पासवान है। वह पेशे से मजदूर थे। मृतक के बेटे जितेंद्र पासवान ने बताया कि मेरे पिता सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान नारायणपुर गांव के समीप बेलगाम टेलर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तब सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में छोटे थे। उनके परिवार में चार पुत्र बीरबल पासवान, भुटल पासवान, जितेंद्र पासवान एवं अपूंजेश कुमार व दो पुत्री मुन्नी देवी एवं आरती देवी है। मृतक की पत्नी रेशमा देवी की मौत 15 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास मंगलवार को बेलगाम टेलर ने शौच करने जा रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टेलर लेकर भाग रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर दबोच लिया। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोशित हो उठे। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नारायणपुर गांव के समीप शव को सड़क के बीच सड़क जाम कर दिया। चार घंटे तक जाम के कारण लगी गाड़ियों की लाइन आक्रोशितों की ओर से करीब चार घंटे तक सड़क पर जाम रखा गया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। जाम की सूचना पाकर स्थानीय थाना एवं संदेश प्रखंड के बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी ओर से लोगों को काफी समझाने-बुझाने एवं तत्काल मुआवजे का आश्वासन देने के बाद जाम को हटवाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार इसके अलावा पुलिस ने चालक गिरफ्तार कर ट्रेलर को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्व. चुटरी राम 70 वर्षीय वकील पासवान है। वह पेशे से मजदूर थे। मृतक के बेटे जितेंद्र पासवान ने बताया कि मेरे पिता सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान नारायणपुर गांव के समीप बेलगाम टेलर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तब सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में छोटे थे। उनके परिवार में चार पुत्र बीरबल पासवान, भुटल पासवान, जितेंद्र पासवान एवं अपूंजेश कुमार व दो पुत्री मुन्नी देवी एवं आरती देवी है। मृतक की पत्नी रेशमा देवी की मौत 15 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *