निवाड़ी में चोरी के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार:दो हजार के इनामी आरोपियों से 5 लाख के सोने के जेवर, कैश और कट्टा मिला

निवाड़ी में चोरी के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार:दो हजार के इनामी आरोपियों से 5 लाख के सोने के जेवर, कैश और कट्टा मिला

निवाड़ी के ओरछा थाना क्षेत्र में घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा और उसके पिता राधाचरण विश्वकर्मा से करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, 42 हजार 500 रुपए नकद और मोबाइल बरामद किया गया है। राजकुमार के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी मिला है। परिवार के साथ दतिया गया था फरियादी, लौटने पर टूटे मिले ताले मामला ओरछा थाना क्षेत्र की नाराई नाका चौकी के अंतर्गत ग्राम प्रतापपुरा की राय कॉलोनी का है। एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे ने बताया कि फरियादी देवेंद्र राय ने 18 अक्टूबर 2026 को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। देवेंद्र राय के मुताबिक, 17 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे वह परिवार के साथ दतिया गए थे। रात करीब डेढ़ बजे लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर तीनों कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थी। चोरी गए सामान में सोने की झुमकी, दो जोड़ी टॉप्स, ओम का लॉकेट, अंगूठी, नाक की दो कीलें, चांदी की 12 जोड़ी पायल, 58 बिछिया और नकदी शामिल थी। शिकायत के बाद ओरछा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को मुख्य आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। 22 वर्षीय राजकुमार दतिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सपा पहाड़ का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में राजकुमार ने प्रतापपुरा स्थित देवेंद्र राय के घर में चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद उसके पिता राधाचरण विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। राजकुमार से सोने के जेवर और नकदी, पिता से चांदी बरामद पुलिस के अनुसार, आरोपियों से करीब 5 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है। इसमें सोने की एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी टॉप्स, एक अंगूठी, नाक की दो सोने की कीलें और ओम का लॉकेट शामिल हैं। इसके अलावा 42 हजार 500 रुपए नकद और एक टच स्क्रीन मोबाइल भी मिला है। राधाचरण विश्वकर्मा से चांदी की 12 जोड़ी पायल और 58 बिछिया बरामद की गई हैं। पुलिस ने राजकुमार के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया है। एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया के निर्देशन में की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, एसडीओपी के.के. पांडे और ओरछा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर का मार्गदर्शन रहा। पुलिस टीम में नाराई नाका चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक टिंकल यादव, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप यादव, प्रधान आरक्षक हरिश्चंद्र और उपेंद्र सहित सुरेश, शिवसिंह, नवजोत, रविंद्र, विशाल, आनंद, कपिल, अभिनेष, राघवेंद्र, रंजीत, त्रिलोक और मोहित शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *