भोजपुर के बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में थाना अध्यक्ष एक डांसर के साथ घूंघट में दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद दरोगा अजय कुमार ने कहा कि ये AI जनरेटेड है। वहीं, मामले की जानकारी के बाद भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने जगदीशपुर डीएसपी रवि कुमार को जांच के आदेश दिए हैं। पहले दो तस्वीरें देखिए दुर्गा पूजा के महानवमी के दिन का बताया जा रहा वीडियो जानकारी के अनुसार, बहोरनपुर थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव में दुर्गा पूजा के महानवमी के दिन नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से ऑर्केस्ट्रा डांसर्स को बुलाया गया था। इस दौरान आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में एसएचओ अजय कुमार को भी बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में दरोगा अजय कुमार आगे की कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान मंच पर डांस कर रही डांसरों में से एक डांसर नीचे आई और थानाध्यक्ष अजय कुमार के पास पहुंची। डांसर ने थानाध्यक्ष के सिर पर रखा अपना घूंघट मंच से नीचे आने के बाद डांसर ने ‘दरोगा जी, बड़े लाडों से दिल को पाला था, अठारह बरस संभाला था… उन्नीसवें बरस में मैं बर्बाद हो गई’ गाने पर डांस करना शुरू किया। इस दौरान डांसर ने अपना दुपट्टा थानाध्यक्ष के ऊपर ओढ़ा दिया और कुछ मिनट तक उनके सामने डांस करती रही। सामने आए वीडियो में थानाध्यक्ष शांत भाव से बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद जब दरोगा अजय से बात की गई तो उन्होंने इसे AI जनरेटेड बताया। वहीं वीडियो की जानकारी के बाद एसपी अवधेश दीक्षित ने जगदीशपुर डीएसपी रवि कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी की ओर से मिले निर्देश के बाद जगदीशपुर डीएसपी रवि कुमार बहोरनपुर थाना और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस वीडियो की सत्यता, उसके वास्तविक संदर्भ और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भोजपुर के बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में थाना अध्यक्ष एक डांसर के साथ घूंघट में दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद दरोगा अजय कुमार ने कहा कि ये AI जनरेटेड है। वहीं, मामले की जानकारी के बाद भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने जगदीशपुर डीएसपी रवि कुमार को जांच के आदेश दिए हैं। पहले दो तस्वीरें देखिए दुर्गा पूजा के महानवमी के दिन का बताया जा रहा वीडियो जानकारी के अनुसार, बहोरनपुर थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव में दुर्गा पूजा के महानवमी के दिन नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से ऑर्केस्ट्रा डांसर्स को बुलाया गया था। इस दौरान आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में एसएचओ अजय कुमार को भी बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में दरोगा अजय कुमार आगे की कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान मंच पर डांस कर रही डांसरों में से एक डांसर नीचे आई और थानाध्यक्ष अजय कुमार के पास पहुंची। डांसर ने थानाध्यक्ष के सिर पर रखा अपना घूंघट मंच से नीचे आने के बाद डांसर ने ‘दरोगा जी, बड़े लाडों से दिल को पाला था, अठारह बरस संभाला था… उन्नीसवें बरस में मैं बर्बाद हो गई’ गाने पर डांस करना शुरू किया। इस दौरान डांसर ने अपना दुपट्टा थानाध्यक्ष के ऊपर ओढ़ा दिया और कुछ मिनट तक उनके सामने डांस करती रही। सामने आए वीडियो में थानाध्यक्ष शांत भाव से बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद जब दरोगा अजय से बात की गई तो उन्होंने इसे AI जनरेटेड बताया। वहीं वीडियो की जानकारी के बाद एसपी अवधेश दीक्षित ने जगदीशपुर डीएसपी रवि कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी की ओर से मिले निर्देश के बाद जगदीशपुर डीएसपी रवि कुमार बहोरनपुर थाना और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस वीडियो की सत्यता, उसके वास्तविक संदर्भ और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

