भिवानी में युवक का अपहरण:गाड़ी में डालकर ले गए 5 आरोपी, सुनसान जगह पर लेजाकर मार-पिटाई की, रंजिशन की वारदात

भिवानी में युवक का अपहरण:गाड़ी में डालकर ले गए 5 आरोपी, सुनसान जगह पर लेजाकर मार-पिटाई की, रंजिशन की वारदात

भिवानी के गांव गोकलपुरा निवासी युवक को जबरन गाड़ी में डालकर व अपहरण करके मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवक का आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया है। भिवानी के गांव गोकलपुरा निवासी रितेश जो 12वीं कक्षा का छात्र है। उसने पुलिस को शिकायत दी कि 27 अगस्त की शाम करीब साढ़े 7 बजे वह गांव के ग्राउंड में था। इसी दौरान पांच व्यक्ति उसके पास आए। जिनमें से तीन को वह पहचानता है। आरोपियों में 12वीं कक्षा के छात्र भी शामिल। जो पुरानी रंजिश के चलते उसे घेर लिया। उन्होंने जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया और गोकलपुरा ग्राउंड से अपहरण कर लिया। वहां से बहल-ढाणी के रास्ते से एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ लोहे की राड व डंडो से पीटा। जिसके कारण उसे चोटें आई। वहीं आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। आरोपियों ने उसे जान से मारने व गोली मारने की धमकी भी दी। उसे लगातार डराया व धमकाया गया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में इस अपराध को सुनियोजित तरिके से अंजाम दिया। आरोपियों से छुटने के बाद पीड़ित को लगी चोटों के कारण उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर, मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर पीड़ित के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *