श्रीगंगानगर से 15 साल की नाबालिग लड़की लापता:परिजनों को बिना बताए घर से चली गई, 18 साल की युवती का भी अब तक नहीं लगा पता

श्रीगंगानगर से 15 साल की नाबालिग लड़की लापता:परिजनों को बिना बताए घर से चली गई, 18 साल की युवती का भी अब तक नहीं लगा पता

श्रीगंगानगर में 15 साल की नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। लड़की परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई, जिसका अभी तक कहीं कोई पता नहीं चला। मामला पुरानी आबादी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी रिपोर्ट में लड़की की मां ने बताया कि बुधवार शाम को करीब 4 बजे लड़की परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई। जिसका अभी तक कहीं कोई पता नहीं चला। लड़की के परिजनों ने दोस्तों, रिश्तेदारों और आस-पास काफी जगह पूछताछ की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इधर, नई घड़साना मंडी में एक 18 साल की लड़की को युवक घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। रात के करीब 1 बजे युवक घर आया और लड़की को अपने साथ ले गया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *