इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 73 के पार्षद शाहीन साजिद खान बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 73 के गुरु गोबिंद सिंह मार्ग, नंदवन कॉलोनी निवासी कैद जोहर सलीम ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इलाके में स्ट्रीट लाइट बंद है और स्पीड ब्रेकर होने के कारण रात में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने स्पीड ब्रेकर के आगे रेडियम से सड़क का चिन्हांकन कराने की मांग की थी, ताकि रात में वाहन चालकों को यह साफ दिखाई दे। शिकायत सामने आने के बाद आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद शाहीन साजिद खान ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप के जरिए लोगों को मिल रहा समाधान बिलावली: चैंबर पर ढक्कन लगाकर खतरा टाला वार्ड 77 के बिलावली, स्वामी प्रीतमदास स्कूल के आगे निवासी शिकायतकर्ता ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि बिलावली लेक जाने वाले रास्ते पर चैंबर का ढक्कन लंबे समय से गायब था। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और चैंबर पर ढक्कन लगवाया। समाधान की पुष्टि शिकायतकर्ता ने खुद एप पर की। कटे पेड़ों के मलबे, बंद स्ट्रीट लाइट, आवारा कुत्तों और खराब सड़कों से परेशान शहरवासी प्रताप नगर: पेड़ों का मलबा पड़ा, मच्छरों से बढ़ रही परेशानी वार्ड 66 के मानिक बाग रोड, स्कीम नंबर 101 निवासी श्रीमती जोशी ने शिकायत दर्ज कराई है कि घर के ठीक बगल में कटे पेड़ों का मलबा पड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से यहां मच्छरों की समस्या बढ़ गई है और बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। सुयश विहार: 20 दिन से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में राहगीर वार्ड 27 के एमआर 10 बायपास रोड, सुयश विहार निवासी हिमांशु मालवीया ने शिकायत दर्ज कराई है कि सुलभ परिसर के सामने और पीछे दोनों तरफ की स्ट्रीट लाइट पिछले 15-20 दिनों से बंद है। इससे रात में इलाके में अंधेरा रहता है और राहगीर परेशान भी हो रहे हैं। बड़ी ग्वालटोली: आवारा कुत्तों से परेशान रहवासी वार्ड 48 के तिलक नगर रोड, बड़ी ग्वालटोली निवासी अर्पित गोयल ने शिकायत दर्ज कराई है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग को कुत्ते ने काट लिया था और उन्हें इंजेक्शन लगवाने पड़े। शिकायतकर्ता का कहना है कि 311 पर शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। भागीरथपुरा: बारिश में सड़क पर फिसलन, लोग परेशान वार्ड 11 के एमआर 4 रोड, भागीरथपुरा निवासी संजय चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है कि हल्की बारिश में ही इलाके की सड़क पर फिसलन और कीचड़ की स्थिति बन जाती है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण पैदल चलना मुश्किल होता है और वाहन भी फिसलते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, कई लोग गिर भी चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। जनता को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने के बाद यूजर इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी साझा कर सकेंगे कार्रवाई की जानकारी इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और की गई कार्रवाई की जानकारी एप पर साझा कर सकते हैं। समाधान होने के बाद शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी मिलती है। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

