घुमाने के बहाने ले जाकर पत्नी को नदी में धकेला:महिला की मौत, शादी से पहले किया था रेप, आरोपी पति हिरासत में, पूछताछ जारी

घुमाने के बहाने ले जाकर पत्नी को नदी में धकेला:महिला की मौत, शादी से पहले किया था रेप, आरोपी पति हिरासत में, पूछताछ जारी

राजनांदगांव शहर के शिवनाथ नदी पुल पर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। स्टेशन पारा निवासी मयूर मेश्राम (24) पर अपनी नीलम (21) को घुमाने के बहाने बाइक से घर से ले जाकर शिवनाथ नदी में धक्का देने का आरोप है। घटना बुधवार रात (21 अक्टूबर) करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रात में नदी में तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण महिला का पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह दोबारा खोजबीन शुरू की गई। करीब 11:30 बजे गोताखोरों ने नदी से नीलम का शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, नीलम और मयूर के बीच आए दिन विवाद होता था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। परिजनों ने आशंका जताई है कि घरेलू विवाद के चलते ही इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घुमाने के बहाने घर से ले गया, पुल पर हुआ विवाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन पारा निवासी मयूर मेश्राम बुधवार रात करीब 8 बजे अपनी पत्नी नीलम को बाइक से घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला था। दोनों शिवनाथ नदी के पुल के पास पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान मयूर ने नीलम को नदी में धक्का दे दिया। नदी में गिरने के बाद नीलम गहरे पानी में चली गई। घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंची, जिसके बाद मामला बसंतपुर थाने पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई, लेकिन रात के अंधेरे के कारण उसका पता नहीं चल सका। सुबह दोबारा शुरू हुई तलाश, 11:30 बजे मिला शव रात में तलाश के बावजूद नीलम का कोई सुराग नहीं मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस और गोताखोरों की टीम ने फिर से खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद सुबह करीब 11:30 बजे गोताखोरों ने नदी से नीलम का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। महिला की मौत के मामले में पुलिस पति मयूर मेश्राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था और नदी में गिरने की परिस्थितियां क्या थीं। नीलम और मयूर के बीच अक्सर होता था विवाद मृतका के परिजनों के अनुसार, नीलम और मयूर के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होता रहता था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। परिजनों ने इसी विवाद को घटना की संभावित वजह बताते हुए आशंका जताई है कि मयूर ने नीलम को नदी में धक्का दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह और आरोपी की भूमिका को लेकर जांच जारी है। चार साल पहले दुष्कर्म का आरोप, बाद में हुई थी शादी मिली जानकारी के अनुसार, नीलम मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। बताया गया है कि करीब चार साल पहले मयूर पर नीलम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। उस समय आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद परिवार और समाज के लोगों ने समझाइश देते हुए मयूर से नीलम से शादी करने को कहा था। बताया गया है कि मयूर ने उनकी बात मानते हुए नीलम से शादी कर ली थी। हालांकि, इस पुराने मामले से जुड़े घटनाक्रम और वर्तमान घटना के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि बुधवार रात दोनों के बीच विवाद किस वजह से हुआ और नीलम की मौत किन परिस्थितियों में हुई। बसंतपुर पुलिस कर रही पूछताछ CPS सत्य प्रकाश ने बताया कि बसंतपुर थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी की छोटी पुलिया के पास एक महिला का शव मिला था। जांच में मृतका की पहचान नीलम मेश्राम के रूप में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि नीलम और उसके पति मयूर के बीच घरेलू विवाद था। घटना वाले दिन मयूर शाम 7 से 8 बजे के बीच पत्नी को बाइक से घुमाने के लिए ले गया था। पुलिस के मुताबिक, शिवनाथ नदी के पुल पर भी दोनों के बीच बहस हुई थी। इसी दौरान गुस्से में आकर मयूर ने कथित तौर पर हत्या की नीयत से पत्नी को पुल से नीचे धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मयूर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ………………. इस से जुड़ी यह ख़बर भी पढ़िए…. कैरेक्टर पर शक में पत्नी का गला घोंटा:कपड़े सुखाने वाली रस्सी से लटकाई लाश, सुसाइड दिखाने की कोशिश, कहा- दूसरे से बात करती थी छत्तीसगढ़ के धमतरी में पति ने दूसरे व्यक्ति से बातचीत के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को फांसी से लटका दिया। दरअसल, 4 सितंबर को पत्नी-पति के बीच विवाद हुआ था।….पढ़िए पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *