भारत-पाकिस्तान टी20 फाइनल से पहले काशी में गूंजे मंत्र:टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिरों में अनुष्ठान, हनुमान चालीसा का हुआ पाठ

भारत-पाकिस्तान टी20 फाइनल से पहले काशी में गूंजे मंत्र:टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिरों में अनुष्ठान, हनुमान चालीसा का हुआ पाठ

जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान पुरुष टी20 फाइनल को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। मुकाबले से पहले काशी में टीम इंडिया की जीत के लिए अलग-अलग मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए जा रहे हैं। कहीं बटुक वैदिक मंत्रों का पाठ कर रहे हैं तो कहीं क्रिकेट प्रेमी भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर भारतीय टीम की जीत की कामना कर रहे हैं। काशी के विभिन्न मंदिरों में शनिवार को क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगा और भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें लेकर पहुंचे। खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ मंदिरों में पूजन-अर्चन किया गया। क्रिकेट प्रेमियों ने भगवान से भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और पाकिस्तान के खिलाफ जीत की प्रार्थना की। बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया इस दौरान बटुकों ने मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान किए। वहीं, कुछ क्रिकेट प्रशंसकों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर टीम इंडिया की विजय के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में क्रिकेट और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। प्रशंसकों का कहना था कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा रोमांच और भावनाओं से जुड़ा होता है, लेकिन टी20 फाइनल होने के कारण इस मैच का महत्व और बढ़ गया है। जीत ही नहीं…ऐतिहासिक जीत होगी क्रिकेट प्रेमी अनिल कुमार ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई मुकाबलों में जीत दर्ज की है और इस बार भी टीम इंडिया से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “भारत के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर नया इतिहास रचे।” उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। जिस तरह भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जीत का तिरंगा लहराया है, उसी तरह पुरुष टीम से भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *