जन्मदिन पर घर से निकले युवक की चाकू मारकर हत्या:पिता से पैसे लेकर दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया था कृष, रात 2 बजे परिजनों को अस्पताल पहुंचने की सूचना मिली

जन्मदिन पर घर से निकले युवक की चाकू मारकर हत्या:पिता से पैसे लेकर दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया था कृष, रात 2 बजे परिजनों को अस्पताल पहुंचने की सूचना मिली

करनाल में 2 अक्टूबर को 20 वर्षीय युवक कृष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह जन्मदिन मनाने के लिए घर से दोस्तों के साथ बाहर गया था। रात करीब 2 बजे परिजनों को उसके हादसे में घायल होने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत की जानकारी मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बिहार का रहने वाला था कृष
मृतक कृष मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह करनाल में हांसी रोड पर गली नंबर-2 के सामने किराये के मकान में रहता था। उसके पिता भोला राम ने बताया कि 2 अक्टूबर को कृष का 20वां जन्मदिन था। शाम को उसने पिता से कुछ पैसे मांगे और दोस्तों के साथ बाहर जन्मदिन मनाने की बात कही। पिता ने घर पर जन्मदिन मनाने को कहा था
भोला राम ने बताया कि उन्होंने बेटे से घर पर ही परिवार के बीच जन्मदिन मनाने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना और घर से चला गया। रात को कृष की मां ने उसे फोन कर पूछा कि वह कब तक आएगा। कृष ने कहा कि वह दस मिनट में घर पहुंच रहा है। इसके बाद उसकी मां, पिता और बड़ा भाई सो गए। रात 2 बजे मिली बेटे के घायल होने की सूचना
रात करीब 2 बजे मकान मालिक की बहू ने परिजनों को जगाया। उसने बताया कि कृष का एक्सीडेंट हो गया है और अस्पताल पहुंचने को कहा। परिजन अस्पताल पहुंचे तो कृष की मौत हो चुकी थी। बाद में पता चला कि चार-पांच युवकों के साथ उसका झगड़ा हुआ था और इसी दौरान चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने चार-पांच युवकों को पकड़ा
परिजनों के अनुसार पुलिस ने मामले में चार-पांच युवकों को पकड़ा है। पुलिस घटना के कारणों और हत्या में शामिल आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा। पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार
बेटे की हत्या के बाद पिता भोला राम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने मामले में न्याय और परिवार की सहायता की मांग की है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *