भारत-नेपाल बॉर्डर पर 303.9 KG गांजा जब्त:SSB को देख तस्कर बोरी फेंक नेपाल भागे, कीमत 1.21 करोड़ रुपए

भारत-नेपाल बॉर्डर पर 303.9 KG गांजा जब्त:SSB को देख तस्कर बोरी फेंक नेपाल भागे, कीमत 1.21 करोड़ रुपए

सुपौल जिले में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), बीरपुर के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 303.900 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 21 लाख 56 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गांजे से भरी बोरियां खेत में फेंककर नेपाल की ओर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे सीमा स्तम्भ संख्या 204/1 के समीप SSB की नाका पार्टी गोपनीय तरीके से निगरानी कर रही थी। इसी दौरान जवानों ने कुछ लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा की दिशा से ग्राम खोंटाहा की ओर जूट के खेतों के रास्ते सिर पर बोरियां लेकर आते देखा। NDD किट से जांच की गई जवानों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर बोरियां धान के खेत में फेंककर जूट के खेतों के रास्ते नेपाल की ओर भाग निकले। इसके बाद SSB की QRT और ड्रोन निगरानी की मदद से इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान 10 बैग बरामद हुए। सहायक कमांडेंट मयूर रंगारी की मौजूदगी में बैगों की विधिवत तलाशी ली गई। इनमें प्लास्टिक रैपर में हल्के भूरे रंग का पदार्थ मिला, जिसमें गांजा जैसी गंध थी। सभी बैगों से नमूना लेकर NDD किट से जांच की गई, जिसमें गांजा होने की पुष्टि हुई। अभियान लगातार जारी रहेगा वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 303.900 किलोग्राम निकली। 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की दर से इसकी अनुमानित कीमत 1,21,56,000 रुपए है। SSB ने गांजे को जब्त कर आवश्यक दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद शनिवार को जब्त गांजा अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए बीरपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक जगदीश कुमार सहित अन्य जवान मौजूद रहे। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सीमा पर निगरानी और कार्रवाई को और सुदृढ़ किया जाएगा। सुपौल जिले में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), बीरपुर के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 303.900 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 21 लाख 56 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गांजे से भरी बोरियां खेत में फेंककर नेपाल की ओर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे सीमा स्तम्भ संख्या 204/1 के समीप SSB की नाका पार्टी गोपनीय तरीके से निगरानी कर रही थी। इसी दौरान जवानों ने कुछ लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा की दिशा से ग्राम खोंटाहा की ओर जूट के खेतों के रास्ते सिर पर बोरियां लेकर आते देखा। NDD किट से जांच की गई जवानों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर बोरियां धान के खेत में फेंककर जूट के खेतों के रास्ते नेपाल की ओर भाग निकले। इसके बाद SSB की QRT और ड्रोन निगरानी की मदद से इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान 10 बैग बरामद हुए। सहायक कमांडेंट मयूर रंगारी की मौजूदगी में बैगों की विधिवत तलाशी ली गई। इनमें प्लास्टिक रैपर में हल्के भूरे रंग का पदार्थ मिला, जिसमें गांजा जैसी गंध थी। सभी बैगों से नमूना लेकर NDD किट से जांच की गई, जिसमें गांजा होने की पुष्टि हुई। अभियान लगातार जारी रहेगा वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 303.900 किलोग्राम निकली। 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की दर से इसकी अनुमानित कीमत 1,21,56,000 रुपए है। SSB ने गांजे को जब्त कर आवश्यक दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद शनिवार को जब्त गांजा अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए बीरपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक जगदीश कुमार सहित अन्य जवान मौजूद रहे। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सीमा पर निगरानी और कार्रवाई को और सुदृढ़ किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *