भारत के पास परमाणु हथियारों के लिए 190 वारहेड्‌स:अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट में दावा, इनमें से 30 नई बन रही मिसाइलों के लिए

भारत के पास परमाणु हथियारों के लिए 190 वारहेड्‌स:अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट में दावा, इनमें से 30 नई बन रही मिसाइलों के लिए

भारत के पास परमाणु हथियारों के लिए करीब 190 वारहेड्स होने का अनुमान है। इनमें से 30 वारहेड्स नई बन रही मिसाइलों के लिए हैं। यह अनुमान अमेरिका के गैर-लाभकारी थिंक टैंक फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट में दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास 30 अतिरिक्त वारहेड्स शामिल हैं। यह अनुमान ओपन सोर्स, सरकारी डेटा और कॉमर्शियल सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग करके लगाया गया था। ऑपरेशन लॉन्चर्स के लिए 160 से अधिक हथियार बुधवार को प्रकाशित ‘इंडियाज न्यूक्लियर वेपन्स-2026’ हैडिंग वाले एक लेख में, एफएएस न्यूक्लियर इंफॉर्मेशन प्रोजेक्ट के निदेशक हंस क्रिस्टेंसन ने कहा कि भारत के पास ऑपरेशन लॉन्चर्स के लिए 160 से अधिक हथियार हैं। लेख में यह भी कहा गया है कि भारत ने हाल के वर्षों में अपने परमाणु भंडार का मॉडरनाईजेशन जारी रखा है। 140 से 225 परमाणु हथियारों के लिए पर्याप्त प्लूटोनियम लेख में कहा गया है, हमारा अनुमान है कि भारत ने 140 से 225 परमाणु हथियारों के लिए पर्याप्त प्लूटोनियम का उत्पादन किया होगा। 190 हथियार तक असेंबल कर लिए होंगे। नए विकसित किए जा रहें वेपन सिस्टम्स के लिए देश का वारहेड भंडार संभवतः और बढ़ेगा। लेख के अनुसार हाल के वर्षों में कई नए वेपन सिस्टम्स को तैनात किया गया है, जबकि मौजूदा न्यूक्लियर कैपेबल एयरक्राफ्ट, लैंड बेस्ड डिलीवरी सिस्टम और सी बेस्ड सिस्टम्स को रिप्लेस करने के लिए और वारहेड्स तैयार किए जा रहे हैं।
730 किलोग्राम हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम का उत्पादन 2026 की शुरुआत तक, इंटरनेशनल पैनल ऑन फिसाइल मैटेरियल्स ने अनुमान लगाया था कि भारत ने करीब 730 किलोग्राम, (प्लस/माइनस 170 किलोग्राम) हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम का उत्पादन किया है। लेख में कहा गया है, प्रति हथियार लगभग चार किलोग्राम प्लूटोनियम मानकर, यह सैद्धांतिक रूप से 140 से 225 परमाणु हथियारों के उत्पादन के लिए पर्याप्त होगा। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 1998 के परमाणु परीक्षणों ने एक विखंडन डिजाइन को विश्वसनीय रूप से मान्य किया, लेकिन बूस्टेड विखंडन और थर्मोन्यूक्लियर हथियार डिजाइनों पर देश की प्रगति अनिश्चित बनी हुई है। दुनिया के 9 देशों के पास कुल 12,187 परमाणु हथियार
——————– ये खबर भी पढ़ें: भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए:2 साल में देश के एटमी हथियार 180 से बढ़कर 190 हुए; पाकिस्तान से 20 ज्यादा भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट में यह बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *