भागलपुर- रोड एक्सीडेंट में टीचर घायल:स्कूटी से स्कूल जा रहे थे, बैलेंस बिगड़ने से गिरे नीचे; पैर में गंभीर चोट, मायागंज रेफर

भागलपुर- रोड एक्सीडेंट में टीचर घायल:स्कूटी से स्कूल जा रहे थे, बैलेंस बिगड़ने से गिरे नीचे; पैर में गंभीर चोट, मायागंज रेफर

सुल्तानगंज में स्कूटी सवार टीचर सड़क हादसे में घायल हो गए। बाएं पैर में गभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। घटना मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन की है। घायल की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भुवालपुर निवासी कृष्ण सिंह के पुत्र आदित्य कुमार (31) के रूप में हुई है। कटहरा एनपीएस में पोस्टिंग है। जानकारी के मुताबिक स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान इंग्लिश चिचरोन के पास उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और वो सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जानकारी मिलते ही डायल-112 की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) टीम मौके पर पहुंची। घायल शिक्षक को सड़क से उठाया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद आदित्य के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। बेहतार इलाज के लिए भागलपुर लेकर गए हैं। हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सुल्तानगंज में स्कूटी सवार टीचर सड़क हादसे में घायल हो गए। बाएं पैर में गभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। घटना मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन की है। घायल की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भुवालपुर निवासी कृष्ण सिंह के पुत्र आदित्य कुमार (31) के रूप में हुई है। कटहरा एनपीएस में पोस्टिंग है। जानकारी के मुताबिक स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान इंग्लिश चिचरोन के पास उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और वो सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जानकारी मिलते ही डायल-112 की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) टीम मौके पर पहुंची। घायल शिक्षक को सड़क से उठाया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद आदित्य के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। बेहतार इलाज के लिए भागलपुर लेकर गए हैं। हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *