बेतिया- SP ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को कराए दर्शन:अपनी गाड़ी से पूजा पंडालों में ले गए; हाथ थामकर पहुंचाया मंदिर, बुजुर्गों ने कहा-पहली बार आश्रम से निकले

बेतिया- SP ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को कराए दर्शन:अपनी गाड़ी से पूजा पंडालों में ले गए; हाथ थामकर पहुंचाया मंदिर, बुजुर्गों ने कहा-पहली बार आश्रम से निकले

पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने दुर्गापूजा के मौके पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को मां दुर्गा के दर्शन कराए। एसपी खुद वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों को अपनी गाड़ी से शहर के कई पूजा पंडालों में ले गए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। अपनी गाड़ी से कई पंडालों में ले गए एसपी एसपी कुमार गौतम बुजुर्गों को दुर्गा बाग मंदिर, पावर हाउस चौक, बंगाली कॉलोनी और बानूछापर समेत कई पूजा पंडालों में ले गए। उन्होंने बुजुर्गों का हाथ थामकर उन्हें पंडालों तक पहुंचाया। उनके खाने-पीने और सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई। बुजुर्गों ने कहा- पहली बार आश्रम से बाहर निकलकर किए दर्शन इस पहल से बुजुर्ग भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि वे पहली बार आश्रम से बाहर निकलकर मां दुर्गा के दर्शन कर पाए। उनके लिए यह खुशी और सम्मान का यादगार पल बन गया। बुजुर्गों ने एसपी को धन्यवाद दिया और उनकी पहल की सराहना की। एसपी की इस पहल ने बुजुर्गों को सम्मान और अपनापन देने का संदेश दिया। पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने दुर्गापूजा के मौके पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को मां दुर्गा के दर्शन कराए। एसपी खुद वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों को अपनी गाड़ी से शहर के कई पूजा पंडालों में ले गए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। अपनी गाड़ी से कई पंडालों में ले गए एसपी एसपी कुमार गौतम बुजुर्गों को दुर्गा बाग मंदिर, पावर हाउस चौक, बंगाली कॉलोनी और बानूछापर समेत कई पूजा पंडालों में ले गए। उन्होंने बुजुर्गों का हाथ थामकर उन्हें पंडालों तक पहुंचाया। उनके खाने-पीने और सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई। बुजुर्गों ने कहा- पहली बार आश्रम से बाहर निकलकर किए दर्शन इस पहल से बुजुर्ग भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि वे पहली बार आश्रम से बाहर निकलकर मां दुर्गा के दर्शन कर पाए। उनके लिए यह खुशी और सम्मान का यादगार पल बन गया। बुजुर्गों ने एसपी को धन्यवाद दिया और उनकी पहल की सराहना की। एसपी की इस पहल ने बुजुर्गों को सम्मान और अपनापन देने का संदेश दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *