बेगूसराय में सड़क हादसे में 2 की मौत:बिजली मिस्त्री का करते थे काम, स्टेट हाईवे पर ट्रक ने कुचला; एक का पैर कटकर अलग हुआ

बेगूसराय में सड़क हादसे में 2 की मौत:बिजली मिस्त्री का करते थे काम, स्टेट हाईवे पर ट्रक ने कुचला; एक का पैर कटकर अलग हुआ

बेगूसराय में सोमवार को सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पनहांस विषहर स्थान निवासी छट्ठू शर्मा के बेटे रंजीत कुमार शर्मा (44) और नगर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय नगर के रहने वाले रामाशीष सिंह के बेटे चंदन कुमार (42) हैं। रंजीत शर्मा के पिता छट्ठू शर्मा दैनिक मजदूरी करते हैं। जबकि चंदन के पिता रिटायर शिक्षक और पत्नी शिक्षिका है। बताया जा रहा है कि रंजीत शर्मा-चंदन कुमार दोनों बिजली मिस्त्री थे। चंदन कुमार ने हाल ही में सोलर प्लेट लगाने का काम शुरू किया था। रंजीत शर्मा भी साथ में काम करता था। आज दोनों घर से कह कर निकले थे कि काम पर जा रहे हैं। दोपहर करीब 2:00 बजे मंझौल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोहनपुर और खम्हार के बीच में एसएच-55 पर जोगिया डीह के पास ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें रंजीत कुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गईस जबकि चंदन कुमार का पैर कटकर अलग हो गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से चंदन को इलाज के लिए मंझौल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। रेफर होने के बाद गई जान स्थिति गंभीर रहने के कारण चंदन को बेगूसराय रेफर कर दिया गया। बेगूसराय लाने के दौरान रास्ते में ही चंदन कुमार की भी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रंजीत कुमार शर्मा का शव बरामद किया। इसके साथ ही दोनों वाहन को जब्त करते हुए परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा वार्ड नंबर-27 के पार्षद गौरव सिंह राणा ने बताया कि रंजीत कुमार शर्मा पुराना बिजली मिस्त्री था और बेगूसराय शहर के अलावा दूर-दूर तक जाकर काम करता था। हाल ही में चंदन कुमार ने जब सोलर प्लेट का काम शुरू किया तो रंजीत कुमार शर्मा भी साथ में ही काम करता था। आज दोनों काम किसी सिलसिले में जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे के आसपास बेगूसराय से निकले और एक घंटा के बाद परिजनों को सूचना मिली कि मोहनपुर के पास सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक भी जब्त कर लिया गया है। ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और ड्राइवर की खोजबीन की जा रही है। बेगूसराय में सोमवार को सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पनहांस विषहर स्थान निवासी छट्ठू शर्मा के बेटे रंजीत कुमार शर्मा (44) और नगर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय नगर के रहने वाले रामाशीष सिंह के बेटे चंदन कुमार (42) हैं। रंजीत शर्मा के पिता छट्ठू शर्मा दैनिक मजदूरी करते हैं। जबकि चंदन के पिता रिटायर शिक्षक और पत्नी शिक्षिका है। बताया जा रहा है कि रंजीत शर्मा-चंदन कुमार दोनों बिजली मिस्त्री थे। चंदन कुमार ने हाल ही में सोलर प्लेट लगाने का काम शुरू किया था। रंजीत शर्मा भी साथ में काम करता था। आज दोनों घर से कह कर निकले थे कि काम पर जा रहे हैं। दोपहर करीब 2:00 बजे मंझौल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोहनपुर और खम्हार के बीच में एसएच-55 पर जोगिया डीह के पास ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें रंजीत कुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गईस जबकि चंदन कुमार का पैर कटकर अलग हो गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से चंदन को इलाज के लिए मंझौल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। रेफर होने के बाद गई जान स्थिति गंभीर रहने के कारण चंदन को बेगूसराय रेफर कर दिया गया। बेगूसराय लाने के दौरान रास्ते में ही चंदन कुमार की भी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रंजीत कुमार शर्मा का शव बरामद किया। इसके साथ ही दोनों वाहन को जब्त करते हुए परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा वार्ड नंबर-27 के पार्षद गौरव सिंह राणा ने बताया कि रंजीत कुमार शर्मा पुराना बिजली मिस्त्री था और बेगूसराय शहर के अलावा दूर-दूर तक जाकर काम करता था। हाल ही में चंदन कुमार ने जब सोलर प्लेट का काम शुरू किया तो रंजीत कुमार शर्मा भी साथ में ही काम करता था। आज दोनों काम किसी सिलसिले में जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे के आसपास बेगूसराय से निकले और एक घंटा के बाद परिजनों को सूचना मिली कि मोहनपुर के पास सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक भी जब्त कर लिया गया है। ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और ड्राइवर की खोजबीन की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *