बाइक दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल:जमुई-मलयपुर मार्ग पर सतगामा के पास हुआ हादसा, महिला अस्पताल में मृत घोषित

बाइक दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल:जमुई-मलयपुर मार्ग पर सतगामा के पास हुआ हादसा, महिला अस्पताल में मृत घोषित

जमुई जिले के जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा के पास सामने से आ रही सोमवार दोपहर 1बजे एक बाइक द्वारा चकमा देने पर दूसरी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पति- पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर विशाल आनंद ने जांच के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान पति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इलाज के बाद पति खतरे से बाहर मृतका की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के जिनहरा गांव निवासी कृष्णा मंडल की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है, जबकि घायल पति कृष्णा मंडल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतका महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। दंपति बाइक पर सवार होकर डॉक्टर के पास जा रहे थे बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर इलाज करवाने के लिए जमुई डॉक्टर के पास आ रहे थे जैसे ही उनकी बाइक सतगामा के पास पहुंची इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक द्वारा अचानक चकमा दिया गया। जिससे बाइक और नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई जबकि पति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है वही पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। जमुई जिले के जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा के पास सामने से आ रही सोमवार दोपहर 1बजे एक बाइक द्वारा चकमा देने पर दूसरी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पति- पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर विशाल आनंद ने जांच के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान पति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इलाज के बाद पति खतरे से बाहर मृतका की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के जिनहरा गांव निवासी कृष्णा मंडल की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है, जबकि घायल पति कृष्णा मंडल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतका महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। दंपति बाइक पर सवार होकर डॉक्टर के पास जा रहे थे बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर इलाज करवाने के लिए जमुई डॉक्टर के पास आ रहे थे जैसे ही उनकी बाइक सतगामा के पास पहुंची इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक द्वारा अचानक चकमा दिया गया। जिससे बाइक और नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई जबकि पति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है वही पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *