बेगूसराय के फुलवरिया बाजार स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स में 16 अक्टूबर को हुई दिनदहाड़े लूट की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस और एसटीएफ की जांच में लखीसराय जिले के ओलीपुर गांव के एक बदमाश का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है। लूट के बाद आरोपी अपने ननिहाल के गांव खम्हार पहुंचा था। यहां उसने अपने नाना जयराम सिंह के डेरा पर वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों बाइक खड़ी कर दीं और स्कॉर्पियो से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बाइक बरामद कर ली हैं। मुख्य आरोपी के मामा रामपुकार सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दो बाइक से आए थे छह बदमाश, फायरिंग कर लूटे गहने ज्वेलरी दुकान के मालिक भवेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पिछले 15 साल से इसी इलाके में चल रही है। 16 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे दुकान में पांच-छह ग्राहक मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे। इनमें से चार ने फायरिंग शुरू कर दी और हथियार लहराते हुए दुकान में घुस गए। गोलीबारी से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए दुकानदार और ग्राहक बाहर भागे। बदमाश दुकान के लॉकर से करीब 2 किलो चांदी, 175 ग्राम सोने के आभूषण और गल्ले में रखे एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। जाते समय भी उन्होंने फायरिंग की। सभी बदमाश दो बाइक पर सवार होकर तारा अड्डा की ओर भागे। CCTV से मिला भागने का रास्ता, खम्हार में मिली बाइक घटना के बाद पुलिस ने रास्ते में लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की। जांच में बदमाशों के आलापुर, पकठौल, नोनपुर, सहुरी और कारीचक होते हुए खम्हार पहुंचने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पहले से रास्ते की रेकी की थी और ऐसे रास्ते का इस्तेमाल किया, जहां पुलिस की मौजूदगी कम होने की संभावना थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खम्हार गांव में जयराम सिंह के डेरा पर दोनों बाइक खड़ी हैं। इसके बाद एसटीएफ और तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने छापेमारी कर दोनों बाइक बरामद कर लीं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बाइक छोड़ने के बाद एक स्कॉर्पियो से वहां से निकला था। पुलिस ने स्कॉर्पियो मालिक से पूछताछ कर भागने के रास्ते से जुड़े सुराग जुटाए। मामा के घर से चाबी और आभूषणों का डिब्बा बरामद पुलिस ने जांच और पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी के मामा रामपुकार सिंह सहित दो लोगों को हिरासत में लिया था। रामपुकार सिंह की निशानदेही पर उनके घर से बाइक की चाबी और लूटे गए आभूषणों का डिब्बा बरामद किया गया। इसके बाद रामपुकार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस को शक है कि इस वारदात में अंतर-जिला गिरोह शामिल है। मुख्य साजिशकर्ता और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है। बेगूसराय के फुलवरिया बाजार स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स में 16 अक्टूबर को हुई दिनदहाड़े लूट की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस और एसटीएफ की जांच में लखीसराय जिले के ओलीपुर गांव के एक बदमाश का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है। लूट के बाद आरोपी अपने ननिहाल के गांव खम्हार पहुंचा था। यहां उसने अपने नाना जयराम सिंह के डेरा पर वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों बाइक खड़ी कर दीं और स्कॉर्पियो से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बाइक बरामद कर ली हैं। मुख्य आरोपी के मामा रामपुकार सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दो बाइक से आए थे छह बदमाश, फायरिंग कर लूटे गहने ज्वेलरी दुकान के मालिक भवेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पिछले 15 साल से इसी इलाके में चल रही है। 16 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे दुकान में पांच-छह ग्राहक मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे। इनमें से चार ने फायरिंग शुरू कर दी और हथियार लहराते हुए दुकान में घुस गए। गोलीबारी से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए दुकानदार और ग्राहक बाहर भागे। बदमाश दुकान के लॉकर से करीब 2 किलो चांदी, 175 ग्राम सोने के आभूषण और गल्ले में रखे एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। जाते समय भी उन्होंने फायरिंग की। सभी बदमाश दो बाइक पर सवार होकर तारा अड्डा की ओर भागे। CCTV से मिला भागने का रास्ता, खम्हार में मिली बाइक घटना के बाद पुलिस ने रास्ते में लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की। जांच में बदमाशों के आलापुर, पकठौल, नोनपुर, सहुरी और कारीचक होते हुए खम्हार पहुंचने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पहले से रास्ते की रेकी की थी और ऐसे रास्ते का इस्तेमाल किया, जहां पुलिस की मौजूदगी कम होने की संभावना थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खम्हार गांव में जयराम सिंह के डेरा पर दोनों बाइक खड़ी हैं। इसके बाद एसटीएफ और तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने छापेमारी कर दोनों बाइक बरामद कर लीं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बाइक छोड़ने के बाद एक स्कॉर्पियो से वहां से निकला था। पुलिस ने स्कॉर्पियो मालिक से पूछताछ कर भागने के रास्ते से जुड़े सुराग जुटाए। मामा के घर से चाबी और आभूषणों का डिब्बा बरामद पुलिस ने जांच और पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी के मामा रामपुकार सिंह सहित दो लोगों को हिरासत में लिया था। रामपुकार सिंह की निशानदेही पर उनके घर से बाइक की चाबी और लूटे गए आभूषणों का डिब्बा बरामद किया गया। इसके बाद रामपुकार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस को शक है कि इस वारदात में अंतर-जिला गिरोह शामिल है। मुख्य साजिशकर्ता और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।

