बुजुर्ग के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या:हमला कर भागा युवक, लहूलुहान होकर सड़क पर पड़े तड़पते रहे

बुजुर्ग के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या:हमला कर भागा युवक, लहूलुहान होकर सड़क पर पड़े तड़पते रहे

संतकबीरनगर में रविवार शाम एक 70 साल के बुजुर्ग की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात फरेनिया बाजार के पास शाम करीब 6 बजे हुई। आरोपी युवक ने बुजुर्ग के सिर पर हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला महुली थाना क्षेत्र का है। सड़क से गुजर रहे थे वृद्ध, अचानक किया हमला फरेनिया लाला गांव निवासी राम बच्चन प्रजापति (70) पुत्र देवी दीन प्रजापति रविवार शाम फरेनिया चौराहे के पास से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह एक लोहार की दुकान के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने किसी मामूली बात को लेकर उनके सिर पर लोहे की रॉड से अचानक हमला कर दिया।सिर पर गंभीर चोट लगने से राम बच्चन खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। हमले के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारण और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *