बीजेपी में सबसे ज्यादा आवेदन महिलाओं के आ रहे:मेयर के लिए महिला की सीट है रिजर्व, एक वार्ड से 3 से 4 कार्यकर्ता कर रहे आवेदन

बीजेपी में सबसे ज्यादा आवेदन महिलाओं के आ रहे:मेयर के लिए महिला की सीट है रिजर्व, एक वार्ड से 3 से 4 कार्यकर्ता कर रहे आवेदन

भरतपुर बीजेपी कार्यालय में शनिवार को पार्षद पद के लिए दावेदारी करने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह से लोग अपने बायोडाटा और आवेदन जमा कराने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं। बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा के अनुसार सबसे ज्यादा आवेदन महिलाओं के आए हैं। मेयर पद महिला के लिए रिजर्व होने के कारण भी बड़ी संख्या में परिवार की महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है। सुबह से बीजेपी कार्यालय पहुंच रहे दावेदार बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने बताया कि शनिवार सुबह से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पार्षद पद के लिए दावेदारी करने वाले लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। दावेदार पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपने आवेदन और बायोडाटा जमा करवा रहे हैं। पार्टी की ओर से रविवार को भी आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दावेदारों को लेकर सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद पार्टी की ओर से जिताऊ और पार्टी के पक्ष में रहने वाले दावेदार को टिकट देने का फैसला किया जाएगा। जिताऊ और पार्टी के साथ रहने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता शिवानी दायमा ने बताया कि टिकट के लिए सबसे पहली प्राथमिकता बीजेपी का कार्यकर्ता होना है। दावेदार का पार्टी में विश्वास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे कार्यकर्ता को टिकट देना चाहती है जो पार्टी के साथ रहे और चुनाव जीतने के बाद किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाए। अगर किसी वार्ड से बीजेपी के कई कार्यकर्ता दावेदारी करते हैं तो सभी दावेदारों को बैठाकर आपस में बात की जाएगी। इसके बाद दावेदारों के नाम पार्टी के वरिष्ठ स्तर पर भेजे जाएंगे। महिलाओं के सबसे ज्यादा आवेदन आए बीजेपी जिला अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को सबसे ज्यादा आवेदन महिलाओं के मिले हैं। उन्होंने बताया कि मेयर पद महिला के लिए रिजर्व होने के कारण भी परिवार की महिलाएं चुनाव में दावेदारी कर रही हैं। हालांकि पार्षद पद के टिकट आरक्षण के हिसाब से दिए जाएंगे। पार्टी की ओर से रविवार तक ही पार्षद पद के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *