बीजापुर से रायपुर जा रही बस पलटी, 5 गंभीर:भैरमगढ़ के पास बांगापाल में हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

बीजापुर से रायपुर जा रही बस पलटी, 5 गंभीर:भैरमगढ़ के पास बांगापाल में हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही मनीष यात्री बस भैरमगढ़ के पास बांगापाल में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच यात्री गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नेलसनार अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं, भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी घायलों के इलाज की तैयारी की गई है। हालांकि, घायलों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रमेश तिग्गा ने बताया कि फिलहाल घायलों को नेलसनार अस्पताल भेजा जा रहा है। भैरमगढ़ अस्पताल में भी इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों के पहुंचते ही इलाज शुरू कर दिया जाएगा। हादसा नेलसनार थाना क्षेत्र में हुआ है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। …………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… खड़े ट्रक से टकराई बस, 5 मौतें:बलौदाबाजार में यात्री का पैर कटकर अलग, गैस कटर से बस की बॉडी काटकर घायलों को निकाला गया बलौदाबाजार जिले में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम दरचुरा के पास सोमवार सुबह बस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 3 की पहले और 2 घायलों ने रायपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सुबह करीब 5:30 बजे अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की सवारी बस सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *