कोटा में हिस्ट्रीशीटर संदीप सोलंकी पर फायरिंग,बाल-बाल बचा:पुरानी रंजिश को लेकर राहुल सिंधी दो गोलियां चलाकर भागा; पहले भी हो चुका हमला

कोटा में हिस्ट्रीशीटर संदीप सोलंकी पर फायरिंग,बाल-बाल बचा:पुरानी रंजिश को लेकर राहुल सिंधी दो गोलियां चलाकर भागा; पहले भी हो चुका हमला

कोटा में पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर संदीप सोलंकी पर फायरिंग की गई। 5-6 बदमाशों के साथ बाइक पर सवार होकर आए हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंधी ने दो गोलियां चलाई और मौके से भाग गया। गनीमत रही इनमें से एक फायर मिसफायर हो गया, जबकि दूसरी गोली उसके पास से होकर निकल गई। हालांकि, घटना में हिस्ट्रीशीटर संदीप सोलंकी बाल-बाल बच गया। इससे पहले भी संदीप सोलंकी पर 2 अक्तूबर 2025 में फायरिंग और हमला हो चुका है। लगातार हो रही वारदातों से इलाके में आपराधिक रंजिश का मामला सामने आया है। घटना कैथूनीपोल थाना इलाके में शिव मंदिर के पास शनिवार शाम 7:30 बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एमबीएस अस्पताल में भिजवाया, जहां उसे मामूली खरोंच आने की बात सामने आई है। कैथूनीपोल थाने के एएसआई गिर्राज प्रसाद आर्य ने बताया कि संदीप सोलंकी अपनी शराब की दुकान के पास शिव मंदिर में पानी की टंकी पर बैठा हुआ था। इस दौरान 5 से 6 बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और फायरिंग की। बदमाशों ने दो गोलियां चलाई। एक गोली मिस हुई, लेकिन फायरिंग में गोली संदीप के नहीं लगी और दीवार से टकराकर उसके चाचा के लड़के कुलदीप सिंह के दाहिए पैर पर छूकर निकल गई। फरियादी की शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। संदीप सोलंकी का मकान थाने के पीछे 200 मीटर दूर मौजूद है और उसके पास में उसकी शराब की दुकान भी है। संदीप सोलंकी कैथूनीपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहीं गोली चलाने वाला राहुल सिंधी भी थाने का ही हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुताबिक, संदीप सोलंकी का शराब का व्यवसाय है। इसकी राहुल सिंधी से पुरानी रंजिश शराब व्यवसाय को लेकर ही चलती आ रही है। डीएसपी रुद्र प्रताप शर्मा ने बताया कि संदीप सोलंकी कैथूनीपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर राहुल सिंधी ने फायरिंग की है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर रवाना की गई हैं। संदीप सोलंकी शराब कारोबारी है। उस पर पहले भी दो से तीन बार हमले हो चुके हैं। 2 अक्टूबर 2025 में भी कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में उस पर फायरिंग हुई थी। संदीप की इलाके के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसी के चलते उस पर लगातार हमले हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *