बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन की अररिया शाखा निर्विरोध चुनी गई:सुभाष कुमार यादव अध्यक्ष बने; सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने से मतदान नहीं हुआ

बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन की अररिया शाखा निर्विरोध चुनी गई:सुभाष कुमार यादव अध्यक्ष बने; सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने से मतदान नहीं हुआ

बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन की अररिया शाखा की पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। सिपाही सुभाष कुमार यादव अध्यक्ष बने। सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने से मतदान नहीं हुआ। गुरुवार को पुलिस केंद्र में नामांकन हुआ था और 31 अक्टूबर को मतदान की तारीख तय थी। सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया, इसलिए मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। गुरुवार रात करीब 9 बजे चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जहांगीर आदिल द्वितीय उपाध्यक्ष बने सिपाही शुभम सिंह उपाध्यक्ष और सिपाही मो. जहांगीर आदिल द्वितीय उपाध्यक्ष चुने गए। सिपाही संदीप कुमार पासवान सचिव और सिपाही रितेश कुमार झा कोषाध्यक्ष बने। सिपाही निलेश कुमार संयुक्त मंत्री, सिपाही रामगुलेल कुमार केंद्रीय सदस्य और महिला सिपाही स्मिता कुमारी अंकेक्षक चुनी गई। नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ शपथ ग्रहण समारोह में बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष और पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष और पर्यवेक्षक ब्रजेश कुमार तथा सहरसा जिलाध्यक्ष और मुख्य चुनाव पदाधिकारी दीना नाथ कुमार मौजूद रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। सभी को प्रमाण-पत्र भी दिए गए। सदस्यों को फूल-माला पहनाकर दी बधाई शपथ ग्रहण के बाद पुलिस केंद्र में मौजूद जवानों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को फूल-माला पहनाकर बधाई दी। पुलिसकर्मियों ने उम्मीद जताई कि एसोसिएशन जवानों की समस्याएं मजबूती से उठाएगा। खासकर पुलिसकर्मियों के कल्याण, आवास, भत्ता और ड्यूटी से जुड़ी परेशानियों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई गई।अब नई टीम के सामने जवानों की मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करने की जिम्मेदारी होगी। पुलिसकर्मियों को उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी उनके हितों के लिए सक्रिय रूप से काम करेगी। बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन की अररिया शाखा की पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। सिपाही सुभाष कुमार यादव अध्यक्ष बने। सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने से मतदान नहीं हुआ। गुरुवार को पुलिस केंद्र में नामांकन हुआ था और 31 अक्टूबर को मतदान की तारीख तय थी। सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया, इसलिए मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। गुरुवार रात करीब 9 बजे चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जहांगीर आदिल द्वितीय उपाध्यक्ष बने सिपाही शुभम सिंह उपाध्यक्ष और सिपाही मो. जहांगीर आदिल द्वितीय उपाध्यक्ष चुने गए। सिपाही संदीप कुमार पासवान सचिव और सिपाही रितेश कुमार झा कोषाध्यक्ष बने। सिपाही निलेश कुमार संयुक्त मंत्री, सिपाही रामगुलेल कुमार केंद्रीय सदस्य और महिला सिपाही स्मिता कुमारी अंकेक्षक चुनी गई। नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ शपथ ग्रहण समारोह में बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष और पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष और पर्यवेक्षक ब्रजेश कुमार तथा सहरसा जिलाध्यक्ष और मुख्य चुनाव पदाधिकारी दीना नाथ कुमार मौजूद रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। सभी को प्रमाण-पत्र भी दिए गए। सदस्यों को फूल-माला पहनाकर दी बधाई शपथ ग्रहण के बाद पुलिस केंद्र में मौजूद जवानों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को फूल-माला पहनाकर बधाई दी। पुलिसकर्मियों ने उम्मीद जताई कि एसोसिएशन जवानों की समस्याएं मजबूती से उठाएगा। खासकर पुलिसकर्मियों के कल्याण, आवास, भत्ता और ड्यूटी से जुड़ी परेशानियों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई गई।अब नई टीम के सामने जवानों की मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करने की जिम्मेदारी होगी। पुलिसकर्मियों को उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी उनके हितों के लिए सक्रिय रूप से काम करेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *