1. MLC मतगणना: पटना स्नातक सीट पर अनुज पिछड़े बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेन्द्र सिंह 600 वोटों से जीत गए हैं। जबकि दरभंगा में जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे चल रहे हैं। मदन मोहन झा तीसरे नंबर पर हैं। वहीं सारण से बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव में उतरे राहुल राज आगे चल रहे हैं। पटना शिक्षक सीट से राजद कैंडिडे संजीव ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने MLC जीवन कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह की बढ़ सकती हैं मुसीबतें मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पहले जदयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की गई। इसके बाद नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दे दिया गया। अइनंत सिंह माल रोड स्थित आवास में ही रहते हैं। इस बीच, अब सबकी निगाहें 30 अक्टूबर पर टिकी हैं। इस दिन सुप्रीम कोर्ट में दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से अनंत सिंह को मिली जमानत रद्द करने की याचिका पर अहम सुनवाई होनी है। पूरी खबर पढ़ें 3. बीजेपी नेता रिंकू पाठक के चार ठिकानों पर ईओयू की रेड
EOU की टीम ने मंगलवार सुबह मोतिहारी में केसरिया नगर परिषद की चेयरमैन के पति और भाजपा नेता रिंकू पाठक से जुड़े 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी में EOU के 32 लोग शामिल हैं। मोतिहारी के अलावा पटना के दानापुर में भी छापेमारी हुई है। यह कार्रवाई आय से 124.81% अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिलने के बाद की गई है। रिंकू पाठक ने बताया कि मैं भाजपा का नेता हूं, सरकार हमारी है तो मैं सहयोग करूंगा। मुझे सूचना मिली वो जांच करने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. बिहार के वैभव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए 45 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में टी-20 में सबकी निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन खेल का रुख पलट दिया अभिषेक शर्मा ने। दोनों न्यूजीलैंड के 198 रन का पीछा करने उतरे तो किसी बॉलर को नहीं बख्शा। अभिषेक ने 15 बॉल में फिफ्टी बना डाली, तो वैभव ने भी तगड़े शॉट खेले। अभिषेक यहीं नहीं रुके, महज 35 गेंदों में सेंचुरी मार दी। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनका चौथा शतक है। फिर पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन ठोककर दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अभिषेक-वैभव ने सिर्फ 43 गेंदों में ही 133 रन ठोक दिए। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें 5. जनसुराज के डिजिटल मैनेजर देवपालिका की संदिग्ध मौत जनसुराज पार्टी के लापता डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मिला है। 31 साल के देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। सोमवार को रांची से पटना आने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) में सवार हुए थे। इसी दौरान मुरी जंक्शन से पहले अचानक लापता हो गए थे। जन सुराज का राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव सिंह ने मुताबिक मुरी के जंगल के इलाके से देवपालिक गुप्ता की लाश बरामद हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। मौत कैसे हुई है, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 6. बाढ़ में मूर्ति विसर्जन के बाद बवाल, पथराव और फायरिंग पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी की गई। कुछ लोगों ने गली में खड़ी एक गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। विवाद सोमवार रात में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के बाद डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ था। घटना मनकौरा गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 7. समस्तीपुर में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या समस्तीपुर में सोमवार रात सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया है। घटना उस वक्त हुई, जब कारोबारी दलसिंहसराय के काली चौक स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर ज्वेलरी से भरा बैग लेकर बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। उनके बैग में करीब 8 से 10 लाख रुपए की ज्वेलरी थी। मृतक की पहचान पगड़ा गांव के रहने वाले राजकुमार पोद्दार (38) के रूप में हुई है। राजकुमार को पेट और कमर के बीच में 2 गोलियां लगी हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. नकली खाद-बीज बेचने वालों पर होगी कार्रवाई-मंत्री मुजफ्फरपुर से सोमवार को ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान की शुरुआत की गई। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जन कल्याण संवाद के जरिए किसानों से खेतों और मिट्टी के संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नकली खाद और बीज की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों का खुलासा करने वाले अधिकारियों को उनके सराहनीय काम के लिए विभाग सम्मानित भी करेगा। पूरी खबर पढ़ें 9. मनोज से बोले पवन, कहा- मैं आपसे सीनियर हूं ज्योति सिंह से तलाक मामलों के बीच में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को पति-पत्नी के एक रियलिटी शो के लिए फोन आया था। पवन सिंह ने खुलासा किया कि मैंने बोला कि मैं किसके साथ जाऊंगा। उसके बाद शो वाले मुझे जिसका-जिसका नाम बता रहे थे, मैंने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। दरअसल, सोमवार को एक भोजपुरी अवॉर्ड शो में पवन सिंह ने यह बातें मनोज तिवारी से कही। हाल ही में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी इसके बाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘वाह रे राजपूताना स्वाभिमान।’ पूरी खबर पढ़ें 10. अर्नब का असर, 36 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल यानी बुधवार को बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर पूरे प्रदेश में रहेगा। समान में काले बादल छाए रहेंगे। 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 1. MLC मतगणना: पटना स्नातक सीट पर अनुज पिछड़े बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेन्द्र सिंह 600 वोटों से जीत गए हैं। जबकि दरभंगा में जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे चल रहे हैं। मदन मोहन झा तीसरे नंबर पर हैं। वहीं सारण से बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव में उतरे राहुल राज आगे चल रहे हैं। पटना शिक्षक सीट से राजद कैंडिडे संजीव ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने MLC जीवन कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह की बढ़ सकती हैं मुसीबतें मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पहले जदयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की गई। इसके बाद नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दे दिया गया। अइनंत सिंह माल रोड स्थित आवास में ही रहते हैं। इस बीच, अब सबकी निगाहें 30 अक्टूबर पर टिकी हैं। इस दिन सुप्रीम कोर्ट में दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से अनंत सिंह को मिली जमानत रद्द करने की याचिका पर अहम सुनवाई होनी है। पूरी खबर पढ़ें 3. बीजेपी नेता रिंकू पाठक के चार ठिकानों पर ईओयू की रेड
EOU की टीम ने मंगलवार सुबह मोतिहारी में केसरिया नगर परिषद की चेयरमैन के पति और भाजपा नेता रिंकू पाठक से जुड़े 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी में EOU के 32 लोग शामिल हैं। मोतिहारी के अलावा पटना के दानापुर में भी छापेमारी हुई है। यह कार्रवाई आय से 124.81% अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिलने के बाद की गई है। रिंकू पाठक ने बताया कि मैं भाजपा का नेता हूं, सरकार हमारी है तो मैं सहयोग करूंगा। मुझे सूचना मिली वो जांच करने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. बिहार के वैभव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए 45 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में टी-20 में सबकी निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन खेल का रुख पलट दिया अभिषेक शर्मा ने। दोनों न्यूजीलैंड के 198 रन का पीछा करने उतरे तो किसी बॉलर को नहीं बख्शा। अभिषेक ने 15 बॉल में फिफ्टी बना डाली, तो वैभव ने भी तगड़े शॉट खेले। अभिषेक यहीं नहीं रुके, महज 35 गेंदों में सेंचुरी मार दी। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनका चौथा शतक है। फिर पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन ठोककर दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अभिषेक-वैभव ने सिर्फ 43 गेंदों में ही 133 रन ठोक दिए। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें 5. जनसुराज के डिजिटल मैनेजर देवपालिका की संदिग्ध मौत जनसुराज पार्टी के लापता डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मिला है। 31 साल के देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। सोमवार को रांची से पटना आने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) में सवार हुए थे। इसी दौरान मुरी जंक्शन से पहले अचानक लापता हो गए थे। जन सुराज का राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव सिंह ने मुताबिक मुरी के जंगल के इलाके से देवपालिक गुप्ता की लाश बरामद हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। मौत कैसे हुई है, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 6. बाढ़ में मूर्ति विसर्जन के बाद बवाल, पथराव और फायरिंग पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी की गई। कुछ लोगों ने गली में खड़ी एक गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। विवाद सोमवार रात में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के बाद डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ था। घटना मनकौरा गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 7. समस्तीपुर में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या समस्तीपुर में सोमवार रात सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया है। घटना उस वक्त हुई, जब कारोबारी दलसिंहसराय के काली चौक स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर ज्वेलरी से भरा बैग लेकर बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। उनके बैग में करीब 8 से 10 लाख रुपए की ज्वेलरी थी। मृतक की पहचान पगड़ा गांव के रहने वाले राजकुमार पोद्दार (38) के रूप में हुई है। राजकुमार को पेट और कमर के बीच में 2 गोलियां लगी हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. नकली खाद-बीज बेचने वालों पर होगी कार्रवाई-मंत्री मुजफ्फरपुर से सोमवार को ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान की शुरुआत की गई। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जन कल्याण संवाद के जरिए किसानों से खेतों और मिट्टी के संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नकली खाद और बीज की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों का खुलासा करने वाले अधिकारियों को उनके सराहनीय काम के लिए विभाग सम्मानित भी करेगा। पूरी खबर पढ़ें 9. मनोज से बोले पवन, कहा- मैं आपसे सीनियर हूं ज्योति सिंह से तलाक मामलों के बीच में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को पति-पत्नी के एक रियलिटी शो के लिए फोन आया था। पवन सिंह ने खुलासा किया कि मैंने बोला कि मैं किसके साथ जाऊंगा। उसके बाद शो वाले मुझे जिसका-जिसका नाम बता रहे थे, मैंने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। दरअसल, सोमवार को एक भोजपुरी अवॉर्ड शो में पवन सिंह ने यह बातें मनोज तिवारी से कही। हाल ही में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी इसके बाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘वाह रे राजपूताना स्वाभिमान।’ पूरी खबर पढ़ें 10. अर्नब का असर, 36 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल यानी बुधवार को बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर पूरे प्रदेश में रहेगा। समान में काले बादल छाए रहेंगे। 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

