किशनगंज-युवक की आत्महत्या मामले में 6 पर मारपीट का आरोप:मां ने पत्नी पर भी दर्ज कराई FIR, मोबाइल रिकॉर्डिंग की जांच की मांग

किशनगंज-युवक की आत्महत्या मामले में 6 पर मारपीट का आरोप:मां ने पत्नी पर भी दर्ज कराई FIR, मोबाइल रिकॉर्डिंग की जांच की मांग

किशनगंज के फरिंगगोला वार्ड संख्या-4 निवासी पंचू यादव (28) की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की मां सुशीला देवी ने बेटे की मौत के लिए ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने किशनगंज थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पत्नी को लाने सिलीगुड़ी गया था पंचू आवेदन के अनुसार, पंचू यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी सोनिया देवी से हुई थी। दंपती की तीन बेटियां हैं। मां का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से सोनिया का व्यवहार बदल गया था और वह अक्सर बच्चों को छोड़कर मायके चली जाती थी। सुशीला देवी के अनुसार, पंचू मजदूरी के सिलसिले में केरल गया हुआ था। सितंबर में दुर्गापूजा और दीपावली मनाने किशनगंज लौटने के बाद वह 15 अक्टूबर 2026 को अपने बच्चों के साथ पत्नी को लाने और ससुराल वालों से मिलने सिलीगुड़ी पहुंचा था। ससुराल में मारपीट करने का आरोप मां ने आवेदन में आरोप लगाया है कि सिलीगुड़ी स्थित ससुराल में सोनिया देवी, उसके पिता बिरजू दास, मां रेखा देवी, भाइयों रूपेश और रोनक तथा बहन लक्ष्मी कुमारी ने पंचू के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आवेदन में लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से उसके सीने और माथे पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। सुशीला देवी के मुताबिक, घटना के बाद पंचू अपने दो बड़े बच्चों के साथ किसी तरह किशनगंज लौट आया था। मारपीट के बाद दर्द की बात बताई थी आवेदन के अनुसार, पंचू ने घर लौटने के बाद परिजनों को सीने और माथे में तेज दर्द होने की बात बताई थी। आरोप है कि 16 अक्टूबर को उसने अपनी परेशानी से जुड़ी एक रिकॉर्डिंग परिचित महिला को भेजी थी। इसके बाद 19 अक्टूबर को भी उसने मोबाइल में रिकॉर्डिंग की, जिसमें कथित तौर पर घटना और मारपीट करने वालों का जिक्र किया गया था। 19 अक्टूबर की रात फांसी लगाकर आत्महत्या सुशीला देवी के मुताबिक, 19 अक्टूबर की रात पंचू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बेटे और बहू के मोबाइल फोन सुरक्षित होने की बात कहते हुए पुलिस से उनकी जांच कराने की मांग की है। मृतक की मां ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। किशनगंज के फरिंगगोला वार्ड संख्या-4 निवासी पंचू यादव (28) की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की मां सुशीला देवी ने बेटे की मौत के लिए ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने किशनगंज थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पत्नी को लाने सिलीगुड़ी गया था पंचू आवेदन के अनुसार, पंचू यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी सोनिया देवी से हुई थी। दंपती की तीन बेटियां हैं। मां का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से सोनिया का व्यवहार बदल गया था और वह अक्सर बच्चों को छोड़कर मायके चली जाती थी। सुशीला देवी के अनुसार, पंचू मजदूरी के सिलसिले में केरल गया हुआ था। सितंबर में दुर्गापूजा और दीपावली मनाने किशनगंज लौटने के बाद वह 15 अक्टूबर 2026 को अपने बच्चों के साथ पत्नी को लाने और ससुराल वालों से मिलने सिलीगुड़ी पहुंचा था। ससुराल में मारपीट करने का आरोप मां ने आवेदन में आरोप लगाया है कि सिलीगुड़ी स्थित ससुराल में सोनिया देवी, उसके पिता बिरजू दास, मां रेखा देवी, भाइयों रूपेश और रोनक तथा बहन लक्ष्मी कुमारी ने पंचू के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आवेदन में लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से उसके सीने और माथे पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। सुशीला देवी के मुताबिक, घटना के बाद पंचू अपने दो बड़े बच्चों के साथ किसी तरह किशनगंज लौट आया था। मारपीट के बाद दर्द की बात बताई थी आवेदन के अनुसार, पंचू ने घर लौटने के बाद परिजनों को सीने और माथे में तेज दर्द होने की बात बताई थी। आरोप है कि 16 अक्टूबर को उसने अपनी परेशानी से जुड़ी एक रिकॉर्डिंग परिचित महिला को भेजी थी। इसके बाद 19 अक्टूबर को भी उसने मोबाइल में रिकॉर्डिंग की, जिसमें कथित तौर पर घटना और मारपीट करने वालों का जिक्र किया गया था। 19 अक्टूबर की रात फांसी लगाकर आत्महत्या सुशीला देवी के मुताबिक, 19 अक्टूबर की रात पंचू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बेटे और बहू के मोबाइल फोन सुरक्षित होने की बात कहते हुए पुलिस से उनकी जांच कराने की मांग की है। मृतक की मां ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *