पटना में ईडी ने कार्रवाई करते हुए बिहार के 6 IAS अधिकारियों को समन जारी किया है। ED ने सभी अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें आनंद किशोर, संतोष कुमार मल्ल, धर्मेंद्र कुमार, योगेश कुमार सागर, अभिलाषा कुमारी शर्मा और सुनील यादव शामिल हैं। अधिकारियों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुनील यादव से आज ED कार्यालय में पूछताछ की जा रही है, जबकि अभिलाषा कुमारी शर्मा से ED की टीम एक दिन पहले पूछताछ कर चुकी है। योगेश कुमार सागर ने पूछताछ के लिए अगले सप्ताह का समय मांगा है। वहीं, आनंद किशोर समेत चार अन्य अधिकारियों से 30 अक्टूबर तक पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद ED की कार्रवाई तेज ED की इस कार्रवाई को रिशु श्री से जुड़े मामले में हुई हालिया कानूनी कार्यवाही के बाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रिशु श्री की जमानत याचिका विजिलेंस कोर्ट से खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था। 15 अक्टूबर को मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने टिप्पणी की थी कि इस मामले में संबंधित व्यक्ति केवल एक छोटा मोहरा है और बड़े अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। हाईकोर्ट की इस टिप्पणी के बाद मामले में बड़े अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठे। इसके बाद ED ने बिहार के छह IAS अधिकारियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। अब ED की पूछताछ में इन अधिकारियों से क्या जानकारी सामने आती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी। पटना में ईडी ने कार्रवाई करते हुए बिहार के 6 IAS अधिकारियों को समन जारी किया है। ED ने सभी अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें आनंद किशोर, संतोष कुमार मल्ल, धर्मेंद्र कुमार, योगेश कुमार सागर, अभिलाषा कुमारी शर्मा और सुनील यादव शामिल हैं। अधिकारियों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुनील यादव से आज ED कार्यालय में पूछताछ की जा रही है, जबकि अभिलाषा कुमारी शर्मा से ED की टीम एक दिन पहले पूछताछ कर चुकी है। योगेश कुमार सागर ने पूछताछ के लिए अगले सप्ताह का समय मांगा है। वहीं, आनंद किशोर समेत चार अन्य अधिकारियों से 30 अक्टूबर तक पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद ED की कार्रवाई तेज ED की इस कार्रवाई को रिशु श्री से जुड़े मामले में हुई हालिया कानूनी कार्यवाही के बाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रिशु श्री की जमानत याचिका विजिलेंस कोर्ट से खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था। 15 अक्टूबर को मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने टिप्पणी की थी कि इस मामले में संबंधित व्यक्ति केवल एक छोटा मोहरा है और बड़े अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। हाईकोर्ट की इस टिप्पणी के बाद मामले में बड़े अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठे। इसके बाद ED ने बिहार के छह IAS अधिकारियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। अब ED की पूछताछ में इन अधिकारियों से क्या जानकारी सामने आती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी।

