1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का आंदोलन:‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कॉन्फ्रेंस, मोतिहारी में लोगों से पहुंचने की अपील

1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का आंदोलन:‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कॉन्फ्रेंस, मोतिहारी में लोगों से पहुंचने की अपील

वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन करेगी। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में होने वाले इस आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। इसे लेकर मंगलवार को मोतिहारी के गांधी आश्रम, बंजरिया स्थित पंडाल में कांग्रेस ने प्रेस वार्ता की। जिला अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय की अध्यक्षता और मदन प्रसाद कुशवाहा के संचालन में आयोजित इस प्रेस वार्ता में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता का मुद्दा उठाया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जिला पर्यवेक्षक सुश्री इशिता सेढ़ा ने कहा कि वोट चोरी आज एक व्यापक मुद्दा बन गया है। इससे चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। जनता के मताधिकार के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को स्थगित करने, मतदाता सूची से हटाए गए 13 करोड़ नामों को बहाल करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर आंदोलन को मजबूती दें। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जन-जागरण जरूरी जिला अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जन-जागरण जरूरी है। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में जनता को अपने मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की सुरक्षा और नागरिकों के सबसे बड़े अधिकार मताधिकार को बचाने की यह ऐतिहासिक लड़ाई है। अपनी आवाज बुलंद करने का यही उचित समय है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन में भाग लेने की अपील की। राय ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की रक्षा करना है। उन्होंने लोगों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनाव आयोग की निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है। पार्टी ने लोगों से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान से जुड़ने और 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में शामिल होने की अपील की। वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन करेगी। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में होने वाले इस आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। इसे लेकर मंगलवार को मोतिहारी के गांधी आश्रम, बंजरिया स्थित पंडाल में कांग्रेस ने प्रेस वार्ता की। जिला अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय की अध्यक्षता और मदन प्रसाद कुशवाहा के संचालन में आयोजित इस प्रेस वार्ता में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता का मुद्दा उठाया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जिला पर्यवेक्षक सुश्री इशिता सेढ़ा ने कहा कि वोट चोरी आज एक व्यापक मुद्दा बन गया है। इससे चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। जनता के मताधिकार के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को स्थगित करने, मतदाता सूची से हटाए गए 13 करोड़ नामों को बहाल करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर आंदोलन को मजबूती दें। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जन-जागरण जरूरी जिला अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जन-जागरण जरूरी है। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में जनता को अपने मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की सुरक्षा और नागरिकों के सबसे बड़े अधिकार मताधिकार को बचाने की यह ऐतिहासिक लड़ाई है। अपनी आवाज बुलंद करने का यही उचित समय है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन में भाग लेने की अपील की। राय ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की रक्षा करना है। उन्होंने लोगों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनाव आयोग की निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है। पार्टी ने लोगों से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान से जुड़ने और 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में शामिल होने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *