बिहारशरीफ में दिव्यांगजनों के लिए लगेगा विशेष रोजगार शिविर:प्राइवेट कंपनियों में 409 पदों पर होगी भर्ती; 10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

बिहारशरीफ में दिव्यांगजनों के लिए लगेगा विशेष रोजगार शिविर:प्राइवेट कंपनियों में 409 पदों पर होगी भर्ती; 10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

नालंदा के दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में श्रम संसाधन विभाग ने ठोस पहल की है। जिला नियोजनालय के तत्वावधान में आगामी 2 सितंबर (बुधवार) को बिहारशरीफ में एक दिवसीय विशेष रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्थानीय संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा। जहां सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नियुक्ति प्रक्रिया संचालित की जाएगी। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी नियोजन सहायता योजना के तहत आयोजित होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को सीधे नियोजकों से जोड़ना और उन्हें रोजगार के साथ-साथ करियर संबंधी उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनियों की ओर से कुल 409 विभिन्न पदों पर दिव्यांग अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। ​शिविर में मुख्य रूप से यूथ फॉर जॉब्स फाउंडेशन, वी2 रिटेल लिमिटेड और फ्लिपकार्ट जैसी संस्थाएं भाग ले रही हैं। इसमें यूथ फॉर जॉब्स फाउंडेशन की ओर से हाउसकीपिंग, सेल्समैन और डाटा ऑपरेटर के कुल 379 पदों पर चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण युवा, जिनके पास बेसिक कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग दक्षता है, पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यस्थल बिहार के विभिन्न जिलों में दिया जाएगा और उन्हें 11,000 से 16,000 रुपए मासिक वेतन मिलेगा। 11,336 रुपए तक मिलेगी सैलरी ​वहीं, वी2 रिटेल लिमिटेड, बिहारशरीफ में सेल्समैन के 10 पदों पर बहाली की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं-12वीं पास और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। इसमें चयनित युवाओं को 11,336 रुपए मासिक मानदेय के साथ बिहारशरीफ में ही तैनाती दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के 20 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इस पद हेतु 10वीं-12वीं अथवा उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले 18 से 35 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं, जिन्हें 18 रुपये प्रति शिपमेंट की दर से भुगतान किया जाएगा। योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी ​जिला नियोजन कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने बायोडाटा, सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की कॉपी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शिविर में समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। शिविर में युवाओं को करियर परामर्श और सरकारी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। नालंदा के दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में श्रम संसाधन विभाग ने ठोस पहल की है। जिला नियोजनालय के तत्वावधान में आगामी 2 सितंबर (बुधवार) को बिहारशरीफ में एक दिवसीय विशेष रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्थानीय संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा। जहां सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नियुक्ति प्रक्रिया संचालित की जाएगी। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी नियोजन सहायता योजना के तहत आयोजित होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को सीधे नियोजकों से जोड़ना और उन्हें रोजगार के साथ-साथ करियर संबंधी उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनियों की ओर से कुल 409 विभिन्न पदों पर दिव्यांग अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। ​शिविर में मुख्य रूप से यूथ फॉर जॉब्स फाउंडेशन, वी2 रिटेल लिमिटेड और फ्लिपकार्ट जैसी संस्थाएं भाग ले रही हैं। इसमें यूथ फॉर जॉब्स फाउंडेशन की ओर से हाउसकीपिंग, सेल्समैन और डाटा ऑपरेटर के कुल 379 पदों पर चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण युवा, जिनके पास बेसिक कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग दक्षता है, पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यस्थल बिहार के विभिन्न जिलों में दिया जाएगा और उन्हें 11,000 से 16,000 रुपए मासिक वेतन मिलेगा। 11,336 रुपए तक मिलेगी सैलरी ​वहीं, वी2 रिटेल लिमिटेड, बिहारशरीफ में सेल्समैन के 10 पदों पर बहाली की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं-12वीं पास और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। इसमें चयनित युवाओं को 11,336 रुपए मासिक मानदेय के साथ बिहारशरीफ में ही तैनाती दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के 20 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इस पद हेतु 10वीं-12वीं अथवा उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले 18 से 35 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं, जिन्हें 18 रुपये प्रति शिपमेंट की दर से भुगतान किया जाएगा। योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी ​जिला नियोजन कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने बायोडाटा, सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की कॉपी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शिविर में समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। शिविर में युवाओं को करियर परामर्श और सरकारी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *