बालू माफिया ने युवक पर चाकू से हमला किया:ई-रिक्शा हटाने को लेकर विवाद; एक गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

बालू माफिया ने युवक पर चाकू से हमला किया:ई-रिक्शा हटाने को लेकर विवाद; एक गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

नवादा में बालू के अवैध कारोबार को लेकर विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुरुषोत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर पांच स्थानों पर चाकू से वार किए जाने की बात सामने आई है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिंटू उर्फ वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार की देखरेख में टीम गठित की गई थी। गाली-गलौज के साथ मारपीट की गई नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि महेश प्रसाद सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार पर जानलेवा हमला किए जाने की शिकायत मिली थी। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। और चाकू मारने वाली युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल पुरुषोत्तम कुमार के अनुसार, वह अपना ई-रिक्शा लगाकर खड़े थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर वहां से गुजर रहा था। ट्रैक्टर को रास्ता देने के लिए ई-रिक्शा हटाने के क्रम में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज हुई और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। नशे की हालत में होने का आरोप इसी बीच चाकू निकालकर उनके शरीर पर कई वार कर दिए गए. युवक का आरोप है कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में उन्होंने अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। घायल ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित इलाके में बालू के अवैध कारोबार के कारण विवाद की स्थिति बनी रहती है और कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ रहा है। घायल युवक ने आरोप लगाया कि हमलावर नशे की हालत में था और इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना ने इलाके में बालू के अवैध कारोबार और उससे जुड़े विवादों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नवादा में बालू के अवैध कारोबार को लेकर विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुरुषोत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर पांच स्थानों पर चाकू से वार किए जाने की बात सामने आई है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिंटू उर्फ वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार की देखरेख में टीम गठित की गई थी। गाली-गलौज के साथ मारपीट की गई नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि महेश प्रसाद सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार पर जानलेवा हमला किए जाने की शिकायत मिली थी। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। और चाकू मारने वाली युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल पुरुषोत्तम कुमार के अनुसार, वह अपना ई-रिक्शा लगाकर खड़े थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर वहां से गुजर रहा था। ट्रैक्टर को रास्ता देने के लिए ई-रिक्शा हटाने के क्रम में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज हुई और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। नशे की हालत में होने का आरोप इसी बीच चाकू निकालकर उनके शरीर पर कई वार कर दिए गए. युवक का आरोप है कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में उन्होंने अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। घायल ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित इलाके में बालू के अवैध कारोबार के कारण विवाद की स्थिति बनी रहती है और कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ रहा है। घायल युवक ने आरोप लगाया कि हमलावर नशे की हालत में था और इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना ने इलाके में बालू के अवैध कारोबार और उससे जुड़े विवादों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *