छत्तीसगढ़ में अभी बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। आज (18 सितंबर) भी बारिश कम रहेगी। कल (19 सितंबर) से कई जगह बारिश बढ़ सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम में बदलाव की वजह उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। यह आज (18 सितंबर) शाम तक उत्तर अंडमान सागर पहुंच सकता है। कल (19 सितंबर) शाम उत्तर अंडमान सागर में लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम अगले 3-4 दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र तट की ओर जा सकता है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ेगी और बारिश की एक्टिविटी तेज हो सकती है। बारिश थमने से कई जिलों में तापमान 5-6 डिग्री तक बढ़ गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6°C बिलासपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8°C पेंड्रा रोड में रहा। आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश मौसम विभाग ने आज (18 सितंबर) प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले दो दिनों में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि कल यानी 19 सितंबर से बारिश का क्षेत्र और तीव्रता बढ़ने की संभावना है। यानी अभी जहां छिटपुट बारिश हो रही है, वहां से आगे बढ़कर प्रदेश के ज्यादा हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। अभी सीजन की बारिश 5% कम मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से अब तक की मौसमी बारिश सामान्य से 5% कम है। पिछले 24 घंटे में भी बारिश बहुत कम रही। पेंड्रा रोड, साल्हेवारा और चांपा में सबसे ज्यादा 20-20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कुनकुरी, रामानुजगंज, रेंगाखार कला और रघुनाथ नगर में 10-10 मिमी बारिश हुई। बिलासपुर सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.6°C बिलासपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8°C पेंड्रा रोड में रहा। रायपुर में आज बादल, तापमान 34 डिग्री के आसपास शहर में आज (18 सितंबर) बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रह सकता है।

