सतना में कार की सीट के नीचे गांजा तस्करी:पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा; 1 किलो गांजा और 8 लाख की लग्जरी कार जब्त, एक चकमा देकर फरार

सतना में कार की सीट के नीचे गांजा तस्करी:पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा; 1 किलो गांजा और 8 लाख की लग्जरी कार जब्त, एक चकमा देकर फरार

सतना में ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत नागौद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा मराजो कार भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की कीमत करीब 10 हजार रुपए है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। अटरा गांव में चेकिंग के दौरान पकड़ी कार पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर को अटरा गांव में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की महिंद्रा मराजो कार क्रमांक MP16BD1202 से एक व्यक्ति बीरपुर से पोड़ी की ओर गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने अटरा में वाहन चेकिंग शुरू की। मुखबिर के बताए हुलिए और वाहन के आधार पर पुलिस ने सफेद रंग की मराजो को रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की। कार में रामू यादव (62), निवासी धवारी गली नंबर-5, सतना और कृष्णे कोल (18), निवासी महादेवा, सतना मिले। सीट के नीचे पैकेट में मिला गांजा पुलिस ने कार की तलाशी ली तो मराजो की सीट के नीचे खाकी रंग का एक पैकेट मिला। पैकेट खोलकर जांच करने पर उसमें 1 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया। दो गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने रामू यादव और कृष्णे कोल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में फरार आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही गांजा कहां से लाया गया था और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *