बारां में गरीब बस्तियों में चल रहा ‘संस्कार प्रकल्प’ अभियान:बच्चों के मानसिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक विकास को मिल रही नई दिशा

बारां में गरीब बस्तियों में चल रहा ‘संस्कार प्रकल्प’ अभियान:बच्चों के मानसिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक विकास को मिल रही नई दिशा

बारां जिले में सेवा भारती सामाजिक समरसता का उदाहरण बन रही है। यह संगठन गरीब और वंचित बस्तियों में ‘संस्कार प्रकल्प’ चला रहा है।
इस अभियान के जरिए बच्चों के मानसिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक विकास को नई दिशा मिल रही है। कार्यकर्ता बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिक मूल्य और स्वावलंबन सिखाते हैं। इसका मकसद सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं है। बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, स्वच्छता और राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना मजबूत करना भी इसका लक्ष्य है।
सेवा भारती सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक मंच पर लाती है, जिससे जात-पात का भेदभाव मिटता है। यहां कोई ऊंचा-नीचा नहीं, सभी सेवा काम में लगे हैं।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि जब बच्चे एक साथ प्रार्थना करते, खेलते और सीखते हैं, तो उनमें बचपन से ही समानता और एकता के संस्कार आते हैं। ये संस्कार एक मजबूत समाज की नींव बनेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *