राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर:रायसेन में RSS का पथसंचलन; 3 किमी तक कदमताल करते निकले स्वयंसेवक

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर:रायसेन में RSS का पथसंचलन; 3 किमी तक कदमताल करते निकले स्वयंसेवक

विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रायसेन शहर की विभिन्न बस्तियों में पथ संचलन निकाले जा रहे हैं। रविवार को शहर की दो बस्तियों में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए शामिल हुए। आयोजन को लेकर स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला।

शहर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस परिसर से निकला पथ संचलन अर्जुन नगर और यशवंत नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। वहीं, गोपालपुर बस्ती में भी स्वयंसेवकों ने भव्य पथ संचलन निकाला। इस क्षेत्र में कलेक्टर कॉलोनी और भारत नगर की ओर के स्वयंसेवक भी शामिल हुए। दोनों स्थानों पर स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला
पथ संचलन से पहले प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस परिसर में स्वयंसेवक एकत्रित हुए। यहां वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश शर्मा ने बौद्धिक उद्बोधन दिया। उन्होंने विजयादशमी पर्व के ऐतिहासिक महत्व, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

विजयादशमी के अवसर पर शहर की अलग-अलग बस्तियों में हो रहे आयोजनों से स्वयंसेवकों में उत्साह नजर आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *