सरकारी बिल्डिंग में हो मुर्गा पालन, कर्मचारी पर आरोप:छतरपुर में नगर परिषद के पंप हाउस में मुर्गों के दाना-पानी का इंतजाम, खिड़कियों पर जाली

सरकारी बिल्डिंग में हो मुर्गा पालन, कर्मचारी पर आरोप:छतरपुर में नगर परिषद के पंप हाउस में मुर्गों के दाना-पानी का इंतजाम, खिड़कियों पर जाली

छतरपुर जिले के लवकुशनगर में नगर परिषद की सरकारी बिल्डिंग में मुर्गा पालन का मामला सामने आया है। सर्राफ सागर तालाब के पास बने पंप हाउस में मुर्गों को रखा गया है। यहां मुर्गों के दाना-पानी का इंतजाम किसी मुर्गा फार्म की तरह किया गया है। मुर्गे बाहर न निकलें, इसके लिए खिड़कियों पर जाली भी लगाई गई है। सरकारी संपत्ति के इस तरह के इस्तेमाल पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पंप हाउस की बिल्डिंग में मुर्गा पालन के लिए जगह दी गई है। आरोप है कि नगर परिषद के एक कर्मचारी ने मीट-मटन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को सुविधा शुल्क लेकर यह जगह उपलब्ध कराई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित कर्मचारी को हर महीने दो से तीन बार मुर्गा पार्टी भी दी जाती है। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है। इस मामले में नगर परिषद के अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *