बाबा साहेब का अपमान, अमृतसर में आज भंडारी पुल जाम:पुराने-नए शहर के बीच आवाजाही नहीं होगी, दलित संगठनों ने बंद की कॉल वापस ली

बाबा साहेब का अपमान, अमृतसर में आज भंडारी पुल जाम:पुराने-नए शहर के बीच आवाजाही नहीं होगी, दलित संगठनों ने बंद की कॉल वापस ली

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के मामले को लेकर आज (शुक्रवार, 11 सितंबर) अमृतसर में भंडारी पुल को 3 घंटे के लिए जाम किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर में विभिन्न संगठनों की आपात बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुल पर आवाजाही रोककर विरोध जताया जाएगा। वहीं, बैठक में अमृतसर बंद के आह्वान को वापस ले लिया गया। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि लगातार बंद के कारण व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को अमृतसर में पूर्ण बंद नहीं किया जाएगा। हालांकि, भंडारी पुल पर रोष प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान पंजाब सरकार के पुतले फूंककर बाबा साहेब की बेअदबी के मामले में रोष जताया जाएगा। संगठनों ने कहा कि चक्का जाम के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा जाएगा, जबकि आम यातायात प्रभावित होने की संभावना है। भंडारी पुल बंद होने का असर क्या है पूरा मामला और अब तक क्या-क्या हुआ, जानिए… पंजाब के शहरों को बंद किया गया पुलिस और प्रशासन ने अब तक क्या कार्रवाई की लुधियाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए चौक और उसके आसपास लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए प्रतिमा के आसपास नए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। साथ ही, पुलिस प्रशासन और डीसी कार्यालय मिलकर प्रतिमा के चारों तरफ सुरक्षा के लिए शीशे लगवाने की योजना पर काम कर रहे हैं। दलित समुदाय के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर आरोपियों को एक हफ्ते के भीतर गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न होने पर बड़े राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, कल अमृतसर में चक्काजाम:आज जालंधर-होशियारपुर बंद रहा; लुधियाना पुलिस को 1 हफ्ते का अल्टीमेटम लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज (10 सितंबर) जालंधर और होशियारपुर बंद किया गया। जालंधर में सुबह से ही बाजारों की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। जो खुलीं थी, उन्हें प्रदर्शनकारियों ने बंद कराया। होशियारपुर में भी प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराए। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *