कानपुर की सड़कों पर घूम रहे हैं मगरमच्छ VIDEO:5 दिन में 3 इलाकों में दिखे, रात में ही क्यों निकलते है, जानिए एक्सपर्ट ने जो बताया

कानपुर की सड़कों पर घूम रहे हैं मगरमच्छ VIDEO:5 दिन में 3 इलाकों में दिखे, रात में ही क्यों निकलते है, जानिए एक्सपर्ट ने जो बताया

कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। गंगा नदी का पानी कटरी किनारे बसे गांवों तक पहुंच गया है। गंगा किनारे बसे कई इलाकों में भी जलभराव है। इसकी वजह से शहर की सड़कों पर कई बार मगरमच्छ घूमते दिखाई दिए हैं। गंगा किनारे के इलाकों और गांवों में रात के समय मगरमच्छ निकलने के बाद लोगों में दहशत है। कई ऐसे स्थानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जब रात के समय सड़कों पर मगरमच्छ दिखाई दिए। दैनिक भास्कर ने एक्सपर्ट से जानने की कोशिश की कि आखिर रात में ही शहर की सड़कों पर क्यों मगरमच्छ निकल रहे हैं। शहर के जिन इलाकों में मगरमच्छ निकले हैं, उसे देखिए VIDEO में… बीते 5 दिनों में सड़क पर निकले मगरमच्छ शहर में बीते 5 दिनों में बिठूर, चौबेपुर और मैनावती मार्ग पर मगरमच्छ देखे गए। जब गंगा में पानी बढ़ा तो खेतों में पानी भरने लगा। इसके बाद सबसे पहले बिठूर थाना क्षेत्र के बनियापुरवा में रात 11 बजे गांव जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। गांव में इसके बाद रात में सड़क पर निकलने में लोग डरने लगे। मैनावती मार्ग में भी एनआरआई सिटी के बाहर सड़क किनारे रात 10 बजे मगरमच्छ दिखा। इसके बाद लोगों ने सड़क पर वाहन रोक दिए और मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसी सड़क पर गुप्ता सोसाइटी और मकड़ीखेड़ा में कई दिनों से रिहायशी इलाके में जलभराव है। कई बार यहां से भी सोशल मीडिया पर मगरमच्छ होने के वीडियो सामने आए हैं। चौबेपुर थाना अंतर्गत रौतापुर और उमरी गांव के बीच रात में सड़क पर चलता हुआ मगरमच्छ गांव के रास्ते से जा रहे राहगीरों को दिखाई दिया। इसके बाद लोगों ने वाहन रोक दिए। कुछ देर तक मगरमच्छ इधर-उधर रोड पर भागता रहा। इसके बाद वह खेत के पानी में चला गया। शहर की सड़कों पर इसी तरह रात में कई बार नदियों और गंगा का पानी बढ़ने के बाद मगरमच्छ घूमते हुए देखे गए हैं। अब पढ़िए रात में ही क्यों सड़क पर निकल रहे हैं मगरमच्छ जानिए वजह… कानपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग सिंह से जानने की कोशिश की गई कि आखिर रात में ही मगरमच्छ क्यों दिखाई दे रहे हैं और वे बाहर क्यों निकल आते हैं। इस पर डॉ. अनुराग ने बताया कि मगरमच्छ पानी में तो रहता है, लेकिन उसे बाहर भी निकलना होता है। अगर वह लगातार पानी में रहेगा तो इरिटेट होने लगेगा। इसलिए दिन में लोगों की चहल-पहल के कारण वह बाहर नहीं निकल पाता है। सन्नाटा होने पर रात में बाहर निकल आता है। जिस तरह कछुआ और मेंढक पानी में भी रहते हैं, लेकिन उन्हें बाहर भी निकलना होता है। चिड़ियाघर में भी देखा जाता है कि मगरमच्छ पानी से निकलकर किनारों पर पड़े रहते हैं। इसलिए वे लगातार पानी में नहीं रहते हैं। अगर नदियों के पानी के साथ वे शहर के इलाकों में आ गए हैं तो दिन में पानी में छिपे रहते हैं और फिर जब रात में सन्नाटा होता है तो बाहर निकल आते हैं। इसी वजह से शहर की सड़कों पर मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *