मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओम ज्वेलर्स के दो कर्मचारियों से करीब 6 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए। बदमाशों ने हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। तारापुर निवासी ओम ज्वेलर्स के कर्मचारी ग्राहकों को चांदी के आभूषण देने निकले थे। नवगाई चौक से करीब 100 मीटर पहले मुर्गी फार्म के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाई। दोनों कर्मचारी दोपहर में तारापुर बाजार से संग्रामपुर, बेलहर और साहिबगंज के ग्राहकों को डिलीवरी देने जा रहे थे। बदमाशों के भागने की दिशा का पता लगा रही पुलिस जानकारी के मुताबिक, रामपुर के पास से एक संदिग्ध बाइक सवार उनका पीछा कर रहा था। इसके बाद दूसरी बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा का पता लगाने के लिए संभावित रास्तों की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश तारापुर से ही कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने कहा कि पीछा करने और पहले से योजना बनाकर लूट करने की आशंका की पुष्टि जांच के बाद होगी। ओम ज्वेलर्स और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है। एसपी सैयद इमरान मसूद संग्रामपुर थाना पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। ओम ज्वेलर्स के मालिक पिंटू कुमार पोद्दार ने बताया कि करीब 6 किलो चांदी के जेवर लूटे गए। तारापुर SDPO के नेतृत्व में SIT गठित वारदात की सूचना पर संग्रामपुर पुलिस सक्रिय हुई। बाद में तारापुर और हरपुर पुलिस भी जांच में जुट गई। देर तक अपराधियों का सुराग नहीं मिल सका। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए तारापुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। टीम विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओम ज्वेलर्स के दो कर्मचारियों से करीब 6 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए। बदमाशों ने हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। तारापुर निवासी ओम ज्वेलर्स के कर्मचारी ग्राहकों को चांदी के आभूषण देने निकले थे। नवगाई चौक से करीब 100 मीटर पहले मुर्गी फार्म के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाई। दोनों कर्मचारी दोपहर में तारापुर बाजार से संग्रामपुर, बेलहर और साहिबगंज के ग्राहकों को डिलीवरी देने जा रहे थे। बदमाशों के भागने की दिशा का पता लगा रही पुलिस जानकारी के मुताबिक, रामपुर के पास से एक संदिग्ध बाइक सवार उनका पीछा कर रहा था। इसके बाद दूसरी बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा का पता लगाने के लिए संभावित रास्तों की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश तारापुर से ही कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने कहा कि पीछा करने और पहले से योजना बनाकर लूट करने की आशंका की पुष्टि जांच के बाद होगी। ओम ज्वेलर्स और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है। एसपी सैयद इमरान मसूद संग्रामपुर थाना पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। ओम ज्वेलर्स के मालिक पिंटू कुमार पोद्दार ने बताया कि करीब 6 किलो चांदी के जेवर लूटे गए। तारापुर SDPO के नेतृत्व में SIT गठित वारदात की सूचना पर संग्रामपुर पुलिस सक्रिय हुई। बाद में तारापुर और हरपुर पुलिस भी जांच में जुट गई। देर तक अपराधियों का सुराग नहीं मिल सका। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए तारापुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। टीम विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

