IND vs NZ: न्यूजीलैंड के पास दुनिया की नंबर 1 टीम बनने का मौका, लेकिन टीम इंडिया से हारी तो होगा बड़ा नुकसान

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के पास दुनिया की नंबर 1 टीम बनने का मौका, लेकिन टीम इंडिया से हारी तो होगा बड़ा नुकसान

IND vs NZ ODI Series: भारतीय टीम 7 साल के बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। मार्च 2019 में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज खेली गई थी। उसके बाद से मेन इन ब्ल्यू ने सिर्फ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली है। हालांकि, 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल कर दुनिया की नंबर वन टीम बनना चाहेगी, तो दूसरी ओर टीम इंडिया अपनी तैयारियों को और मजबूत करना चाहेगी।

4 से 15 नवंबर तक खेली जाएगी सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर को होगा। इस सीरीज के पहले 3 मैच न्यूजीलैंड जीत लेती है, तो वह टीम इंडिया को पछाड़कर नंबर वन टीम बन जाएगी। हालांकि, आखिरी दोनों मैच हारकर न्यूजीलैंड फिर से दूसरे स्थान पर खिसक सकती है। वहीं, अगर भारतीय टीम 3-2 से सीरीज जीत लेती है, तो रैंकिंग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

न्यूजीलैंड भी अगर इस सीरीज को 3-2 से जीत लेती है, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर न्यूजीलैंड भारतीय टीम को 4-1 से हरा देती है, तो टीम इंडिया दूसरे स्थान पर खिसक जाएगी और न्यूजीलैंड दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी। हालांकि, अगर इसका उल्टा हुआ और टीम इंडिया 4-1 से सीरीज जीत लेती है, तो रैंकिंग में बड़ा बदलाव होगा। टीम इंडिया पहले स्थान पर बनी रहेगी, लेकिन न्यूजीलैंड दूसरे से सीधे चौथे स्थान पर खिसक जाएगी और साउथ अफ्रीका दुनिया की दूसरी टीम बन जाएगी।

पाकिस्तान को होगा फायदा

पाकिस्तान फिलहाल ट्राई सीरीज जीतने के बाद चौथे स्थान पर आ गई है, लेकिन न्यूजीलैंड अगर टीम इंडिया के खिलाफ 4-1 से सीरीज हार जाती है, तो पाकिस्तान को एक स्थान का फायदा हो जाएगा। न्यूजीलैंड फिलहाल दूसरे स्थान पर है और वह हार के बाद चौथे स्थान पर खिसक जाएगी, जिससे पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर आ जाएगी।

ICC वनडे टीम रैंकिंग

रैंक टीम मैच अंक (PTS) रेटिंग
1 भारत 36 4122 115
2 न्यूजीलैंड 35 3809 109
3 दक्षिण अफ्रीका 34 3547 104
4 पाकिस्तान 37 3838 104
5 ऑस्ट्रेलिया 35 3568 102
6 अफगानिस्तान 31 2926 94
7 श्रीलंका 44 4144 94
8 इंग्लैंड 38 3530 93
9 बांग्लादेश 41 3304 81
10 वेस्टइंडीज 37 2924 79

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *