फाजिल्का में बेड पर मिला युवक का शव:ग्रामीणों ने चिट्टे से मौत होने का आरोप लगाया, बोले-आसानी से मिल रहा चिट्टा

फाजिल्का में बेड पर मिला युवक का शव:ग्रामीणों ने चिट्टे से मौत होने का आरोप लगाया, बोले-आसानी से मिल रहा चिट्टा

फाजिल्का जिले के गांव घट्टियांवाली जट्टां में आज युवक का शव एक घर में बेड पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने युवक की मौत के पीछे चिट्टे के नशे को जिम्मेदार ठहराते हुए गांव में नशे की बिक्री को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस जांच में जुटी है । मृतक की पहचान अभिजोत सिंह (17) के रूप में हुई है। गांव निवासी बाज सिंह, गुरदास सिंह, वकील सिंह ने कि अभिजोत 10वीं पास था। परिवार के सदस्य जब उसकी तलाश करते हुए गांव के एक घर में पहुंचे तो वह वहां बेड पर मृत अवस्था में मिला। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता की सवा साल पहले हो चुकी मौत ग्रामीणों का आरोप है कि अभिजोत सिंह के पिता हरजिंदर सिंह की भी करीब सवा साल पहले मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके पिता की मौत भी चिट्टे के नशे के कारण हुई थी। उस समय उनका शव नहर के किनारे मृत अवस्था में मिला था। अब बेटे की मौत के बाद परिवार में उसकी दादी और मां ही रह गई हैं। ग्रामीणों ने कहा कि नशे ने इस परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है। ग्रामीण बोले-जहां शव मिला, वहां होती है नशे की बिक्री ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस घर से अभिजोत का शव मिला है, वहां नशे की बिक्री होती है। मौके पर ग्रामीणों ने नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाले लाइटर और अन्य सामान भी दिखाया। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि करीब एक सप्ताह पहले गांव में एक अन्य युवक की भी चिट्टे के कारण मौत हो गई थी। उनका आरोप है कि गांव में नशा आसानी से उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि गांव की गलियों में चिट्टा इस तरह बिक रहा है, जैसे किराना दुकान से चीनी मिलती हो। ग्रामीणों की पुलिस से हुई बहस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस होती भी दिखाई दी। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से बयान दर्ज करवाने के लिए कहते नजर आए और उन्होंने कहा कि बयान मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के पीछे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। गांव में नशे की कथित बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्या बोले- डीएसपी बीएस रंधावा इस मामले को लेकर डीएसपी बीएस रंधावा ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। जिसमें पुलिस द्वारा मृतक की माता हरप्रीत कौर के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *