बांका में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन:दुर्गा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारे, मंदिर परिसर में जागरण

बांका में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन:दुर्गा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारे, मंदिर परिसर में जागरण

बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत गंगदौरी दुर्गा मंदिर परिसर में विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार की देर शाम असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 50 फीट ऊंचे रावण के विशालकाय पुतले का दहन होते ही पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रावण के पुतले में आग लगते ही वह कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गया। इस दौरान पटाखों की गूंज और श्रद्धालुओं के उत्साह से माहौल भक्तिमय हो गया। जिले में कई जगहों पर बुधवार को भी रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए गंगदौरी सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस बल की तैनाती की गई थी जैसे ही रावण के पुतले को अग्नि दी गई, वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव मनाया। इस दौरान श्रद्धालु लगातार जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। रावण दहन के इस आकर्षक दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, आयोजन को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे। कार्यक्रम की निगरानी धोरैया प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर की। अधिकारियों ने आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। विसर्जन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही रावण दहन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया। मंदिर परिसर में विजयादशमी को लेकर पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष आशीष तिवारी, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप मंडल, सचिव समीर कुमार, मुकेश ठाकुर, संतोष ठाकुर, निशु कुमार, कारु मंडल, जितेंद्र पांडे, सौरभ सिंह, अमित साह सहित समस्त ग्रामवासियों की सक्रिय भूमिका रही। बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत गंगदौरी दुर्गा मंदिर परिसर में विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार की देर शाम असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 50 फीट ऊंचे रावण के विशालकाय पुतले का दहन होते ही पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रावण के पुतले में आग लगते ही वह कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गया। इस दौरान पटाखों की गूंज और श्रद्धालुओं के उत्साह से माहौल भक्तिमय हो गया। जिले में कई जगहों पर बुधवार को भी रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए गंगदौरी सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस बल की तैनाती की गई थी जैसे ही रावण के पुतले को अग्नि दी गई, वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव मनाया। इस दौरान श्रद्धालु लगातार जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। रावण दहन के इस आकर्षक दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, आयोजन को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे। कार्यक्रम की निगरानी धोरैया प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर की। अधिकारियों ने आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। विसर्जन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही रावण दहन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया। मंदिर परिसर में विजयादशमी को लेकर पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष आशीष तिवारी, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप मंडल, सचिव समीर कुमार, मुकेश ठाकुर, संतोष ठाकुर, निशु कुमार, कारु मंडल, जितेंद्र पांडे, सौरभ सिंह, अमित साह सहित समस्त ग्रामवासियों की सक्रिय भूमिका रही।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *