‘लोग कुत्ते-बिल्ली से भी ज्यादा सस्ते में बिक जाते हैं’:पप्पू यादव का अनंत सिंह पर निशाना,बोले- 9 मर्डर की बात कहने वाले को समाज चुनाव जिताता है

‘लोग कुत्ते-बिल्ली से भी ज्यादा सस्ते में बिक जाते हैं’:पप्पू यादव का अनंत सिंह पर निशाना,बोले- 9 मर्डर की बात कहने वाले को समाज चुनाव जिताता है

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह और MLC प्रत्याशी अनुज सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने अनंत सिंह पर तंज कसते हुए कहा, ‘वह खुद 9-9 मर्डर करने की बात कहते हैं। समाज ऐसे लोगों को चुनाव जिताता है।’ उन्होंने दावा किया कि एक विधायक 40 करोड़ रुपये में बिकता है, जबकि एक शिक्षक 10 हजार रुपये में बिक जाता है। सांसद ने अनुज सिंह को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अनुज सिंह ने अपनी बेटी पर जुल्म किया और लड़कियों को छेड़ने का काम किया। पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और नेताओं, पदाधिकारियों पर गंभीर टिप्पणी की। यह समाज रेपिस्ट को जिताता है- पप्पू यादव पप्पू यादव ने समाज के लोगों पर पैसे लेकर वोट देने का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त का जिक्र करते हुए कहा, ‘एक विधायक 40 करोड़ रुपये में बिकता है, जबकि एक शिक्षक 10 हजार रुपये में बिकता है।’ उन्होंने लड़कियों से चैट करने के आरोपों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया, ‘क्या ऐसे लोगों को भी जनता वोट देगी।’ पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि इस बार चुनाव में धनवान और आपराधिक छवि वाले लोग मैदान में हैं। अनुज सिंह पर भी लगाए आरोप पप्पू यादव ने एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने चुनाव लड़ रहे लोगों की कथित आपराधिक छवि और समाज में उनके प्रभाव को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘अनुज सिंह ने अपनी बेटी पर जुल्म किया और लड़कियों को छेड़ने का काम किया।’ पीएम मोदी से पूछा- क्या आपको सबूत चाहिए? पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, क्या आपको सबूत चाहिए। आपका पूरा मंत्रिमंडल एपस्टीन के उस कुकृत्य में घिरा हुआ है?’ फूलन देवी ने अत्याचार का बदला लिया तो उन्हें डकैत कहा- पप्पू यादव उन्होंने भगवान राम, भगवान कृष्ण, झांसी की रानी और फूलन देवी के उदाहरण देते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों को अलग-अलग नजरिए से देखा जाता है। पप्पू यादव ने तर्क दिया कि राम ने युद्ध किया तो उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया। कृष्ण ने धर्म की स्थापना के लिए युद्ध किया तो उन्हें भगवान माना गया। झांसी की रानी हथियार उठाकर स्वतंत्रता सेनानी कहलाईं। वहीं, फूलन देवी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने साथ हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए हथियार उठाया, बावजूद इसके उन्हें डकैत कहा गया। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह और MLC प्रत्याशी अनुज सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने अनंत सिंह पर तंज कसते हुए कहा, ‘वह खुद 9-9 मर्डर करने की बात कहते हैं। समाज ऐसे लोगों को चुनाव जिताता है।’ उन्होंने दावा किया कि एक विधायक 40 करोड़ रुपये में बिकता है, जबकि एक शिक्षक 10 हजार रुपये में बिक जाता है। सांसद ने अनुज सिंह को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अनुज सिंह ने अपनी बेटी पर जुल्म किया और लड़कियों को छेड़ने का काम किया। पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और नेताओं, पदाधिकारियों पर गंभीर टिप्पणी की। यह समाज रेपिस्ट को जिताता है- पप्पू यादव पप्पू यादव ने समाज के लोगों पर पैसे लेकर वोट देने का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त का जिक्र करते हुए कहा, ‘एक विधायक 40 करोड़ रुपये में बिकता है, जबकि एक शिक्षक 10 हजार रुपये में बिकता है।’ उन्होंने लड़कियों से चैट करने के आरोपों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया, ‘क्या ऐसे लोगों को भी जनता वोट देगी।’ पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि इस बार चुनाव में धनवान और आपराधिक छवि वाले लोग मैदान में हैं। अनुज सिंह पर भी लगाए आरोप पप्पू यादव ने एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने चुनाव लड़ रहे लोगों की कथित आपराधिक छवि और समाज में उनके प्रभाव को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘अनुज सिंह ने अपनी बेटी पर जुल्म किया और लड़कियों को छेड़ने का काम किया।’ पीएम मोदी से पूछा- क्या आपको सबूत चाहिए? पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, क्या आपको सबूत चाहिए। आपका पूरा मंत्रिमंडल एपस्टीन के उस कुकृत्य में घिरा हुआ है?’ फूलन देवी ने अत्याचार का बदला लिया तो उन्हें डकैत कहा- पप्पू यादव उन्होंने भगवान राम, भगवान कृष्ण, झांसी की रानी और फूलन देवी के उदाहरण देते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों को अलग-अलग नजरिए से देखा जाता है। पप्पू यादव ने तर्क दिया कि राम ने युद्ध किया तो उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया। कृष्ण ने धर्म की स्थापना के लिए युद्ध किया तो उन्हें भगवान माना गया। झांसी की रानी हथियार उठाकर स्वतंत्रता सेनानी कहलाईं। वहीं, फूलन देवी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने साथ हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए हथियार उठाया, बावजूद इसके उन्हें डकैत कहा गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *